Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शांति प्रक्रिया में शामिल हों जाएं आतंकवादी : अशरफ गनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 25 Jun 2017

Last updated on: Jun 25, 2017, 00:00 IST

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने रविवार को आतंकवादियों को आगाह किया कि वे हथियार त्याग कर सरकार की ओर से जारी शांति प्रक्रिया में शामिल हो जाएं। राष्ट्रपति भवन में ईद-उल-फितर की नमाज के बाद गनी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, "हर रोज हमारे लोगों को त्रासदी में डालने वाले हथियारबंद आतंकवादियों से मैं साफ कहता हूं, यदि आप अफगान हैं तो शांति प्रक्रिया में शामिल हो जाएं, वर्ना अफगान सुरक्षा बलों की बहादुरी का सामना करें।"गनी ने कहा कि आतंकी और उनके समर्थक 'अलग-थलग' पड़ गए हैं और अफगानिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ ही देश के नागरिकों का साथ मिल रहा है।आतंकियों के लिए सिर्फ शांति को एकमात्र विकल्प बताते हुए अफगान नेता ने कहा, "हम शांति चाहते हैं और हमारी शर्तें स्पष्ट हैं।"गनी की यह टिप्पणी चीन के विदेश मंत्री वांग यी के दौरे के एक दिन बाद आई है। वांग यी ने कहा था कि चीन अफगानिस्तान के नेतृत्व वाले शांति समझौते का समर्थन करने के बारे में सोच रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका का भी प्रस्ताव दिया।

अफगानिस्तान व पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को प्रोत्साहित करने को लेकर तनाव है। दोनों एक-दूसरे पर अपने क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का आरोप लगा रहे हैं।इस महीने अफगान अधिकारियों ने काबुल शांति प्रक्रिया शुरू की है। इस शांति पहल का कई देशों व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने समर्थन किया है। लेकिन इसे तालिबान विद्रोहियों ने अस्वीकार कर दिया है।अब तक पहली आधिकारिक बैठक तालिबान व सरकार के बीच जुलाई 2015 में हुई थी, लेकि न यह प्रक्रिया कुछ दिनों बाद तालिबान संस्थापक मुल्ला उमर की मौत की खबर के बाद टूट गई। इसके बाद से तालिबान ने बातचीत से इनकार कर दिया।नाटो के काम्बैट मिशन की समाप्ति के बाद से विद्रोहियों ने संघर्षग्रस्त देश के कई भागों पर कब्जा कर लिया है।इससे पहले तालिबान नेता मुल्ला हबीबतुल्ला अखुंदजादा ने शुक्रवार को सरकार से किसी भी बातचीत से इनकार कर दिया था। तालिबान नेता ने कहा था कि तालिबान देश में मौजूद विदेशी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

 

Tags: Ashraf Ghani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD