Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Ashraf Ghani ने अफगानिस्तान पर तालिबान के अधिग्रहण के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

Ashraf Ghani, Former Afghan President, Kabul, International Leader, Afghan Broadcasting Network, ABN
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 11 Aug 2022

Last updated on: Aug 11, 2022, 00:00 IST

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अपनी सरकार गिरने के करीब एक साल बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक साक्षात्कार में अमेरिका, काबुल के राजनेताओं और अन्य को तालिबान द्वारा युद्धग्रस्त देश पर कब्जा करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। डीपीए समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को नव स्थापित मीडिया आउटलेट अफगान ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क (एबीएन) के साथ अपने पहले टेलीविजन साक्षात्कार में, गनी ने विशेष रूप से अफगान शांति के लिए नियुक्त पूर्व अमेरिकी राजदूत जलमय खलीलजाद के साथ-साथ कई प्रमुख अफगान राजनेताओं को इसके लिए दोषी ठहराया।

गनी खलीलजाद पर सबसे अधिक नाराज नजर आए, जिन्होंने दोहा में तालिबान के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसने देश से विदेशी ताकतों की पूर्ण वापसी का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने खलीलजाद को 'भ्रष्ट' और 'अक्षम' कहा। 15 अगस्त, 2021 को तालिबान के अफगान राजधानी में प्रवेश करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति काबुल से भाग गए थे और अब संयुक्त अरब अमीरात में निर्वासन में रह रहे हैं।

उनके जाने से तालिबान के लिए राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने का मार्ग प्रशस्त हो गया था। गनी ने बाद में अफगान नागरिकों से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें रक्तपात से बचने के लिए भागना पड़ा। राजनीतिक समझौते तक पहुंचने से पहले भागने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी भारी आलोचना की गई।

हालांकि, वह अभी भी खुद को अफगानिस्तान का राष्ट्रपति मानते हैं। अपनी सरकार गिरने से पहले, गनी ने दावा किया था कि वह मृत्यु तक तालिबान के खिलाफ खड़े रहेंगे। अब वे कहते हैं कि जब काबुल का पतन हुआ था, तब उनके पास कोई कार्यकारी शक्ति नहीं थी। गनी ने एबीएन को बताया कि वह 'छोड़ने वाले अंतिम व्यक्ति' थे और उन्होंने 'डॉ. नजीब के कड़वे अनुभव' को दोहराने से बचने के लिए ऐसा किया। 

वह अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नजीबुल्लाह का जिक्र कर रहे थे, जिन्हें 1996 में तालिबान ने तब मारा था, जब उन्होंने पहली बार काबुल पर कब्जा किया था। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री उनके सामने से भाग गए और काबुल में अमेरिकी दूतावास ने पहले ही अपने कर्मचारियों और अफगान अभिजात्य बलों को निकालना शुरू कर दिया था।गनी ने एबीएन को बताया कि उनके खुफिया प्रमुख ने कहा था कि उस समय अफगान सेनाएं लड़ने में असमर्थ थीं।

 

Tags: Ashraf Ghani , Former Afghan President , Kabul , International Leader , Afghan Broadcasting Network , ABN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD