Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कश्मीर में तनावपूर्ण हालात, कर्फ्यू लगा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 28 May 2017

Last updated on: May 28, 2017, 00:00 IST

प्रशासन ने कश्मीर घाटी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए रविवार को कर्फ्यू लगा दिया। प्रशासन का कहना है कि श्रीनगर के सात पुलिस थाना क्षेत्रों नौहट्टा, रेनवाड़ी, खानयार, एम.आर.गंज, सफा कदाल, क्रालखड़ और मैसूमा में कर्फ्यू लगाया गया है। शहर में सुबह वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।श्रीनगर में किसी भी तरह की हिंसक घटना को रोकने के लिए सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है।गौरतलब है कि शनिवार को पत्थरबाजों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प में एक की मौत हो गई जबकि 40 घायल हो गए थे।त्राल के सैमोह गांव में शनिवार को फंसे हिजबुल कमांडर सबजार बट और उसके साथियों को चारों ओर से सुरक्षाबलों द्वारा घेरे जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने इस घेरे को तोड़ने का प्रयास किया, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। 

घायल प्रदर्शनकारियों में से आठ को गोलियां लगी हैं जबकि सात को पेलेट गोलियां लगी हैं और इन्हें श्रीनगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।उत्तरी कश्मीर के गांदरबल, बडगाम, बांदीपोरा और कुपवाड़ा में धारा 144 लगाई गई है जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में मारे गए हिजबुल कमांडर सबजार बट को शनिवार शाम को उसके पैतृक गांव में दफना दिया गया है।बारामूला से बनिहाल के बीच रेल सेवाएं बंद हैं।रविवार को होने जा रही सिविल सविर्स परीक्षआएं भी रद्द कर दी गई हैं।कश्मीर घाटी में सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश हैं।अलगाववादियों ने रविवार और सोमवार को बंद का आह्वान किया है।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD