Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

भाजपा देश को गुमराह कर रही : आप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2017

Last updated on: May 26, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में हर जगह भय का माहौल है और सरकार अर्थव्यवस्था संबंधी अपनी सफलता के गलत आकंड़े पेश कर देश को गुमराह कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने शुक्रवार को सत्ता में तीन साल पूरे कर लिए हैं।आप के नेता आशुतोष ने कहा, "भाजपा अपनी सरकार की तीसरी वर्षगांठ मना रही है और इसे इस तरह पेश कर रही है जैसे देश में यह अब तक की सबसे अच्छी सरकार हो। लेकिन आंकड़े एक दूसरी ही कहानी कहते हैं।" उन्होंने कहा कि सरकार ने यह दावा करके कि देश की अर्थव्यवस्था अच्छी दिशा में है, लोगों को गुमराह किया है। 

आशुतोष ने कहा, "अर्थव्यवस्था बुरी स्थिति में है.. निर्यात नकारात्मक दिशा में आ गया है, आठ क्षेत्रों ने केवल एक प्रतिशत की वृद्धि दर दिखाई है और केवल आधा प्रतिशत रोजगार ही पैदा कर सके.. यह तो ठीक नहीं। अगर यह इसी तरह आगे जारी रहता है तो देश को एक बड़े आर्थिक संकट का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।"उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन साल सत्ता में होने के बाद हर जगह डर का माहौल व्याप्त है और अल्पसंख्यकों, दलितों, महिलाओं, छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों को केंद्र सरकार द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। आप नेता ने कहा, "पिछले दिनों यमुना एक्सप्रेसवे पर घटित हुई घटना हकीकत बोलती है..एक परिवार को परेशानी हो रही थी, परिवार की महिलाओं का यौन उत्पीड़न हुआ, लेकिन अभी तक कोई भी कठोर कदम नहीं उठाया गया। 

जब कुछ समय पहले इसी तरह की घटनाएं इस क्षेत्र में घटित होती थीं तब भाजपा उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार को निशाना बनाती थी।" उन्होंने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की स्थिति का भी उल्लेख किया, जहां जाति आधारित हिंसा हुई है, लेकिन अभी तक स्थिति शांत नहीं हुई है। आशुतोष ने भाजपा पर अमीरों का हितौषी और किसानों का विरोधी होने का आरोप लगाया। आशुतोष ने कहा, "जहां एक तरफ 12,602 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, वहीं भाजपा ने उद्योगपतियों के 4.6 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए हैं। 

 

Tags: Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD