Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

जय शाह की कंपनी के कारोबार की जांच हो : कपिल सिब्बल, आशुतोष

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Oct 2017

Last updated on: Oct 08, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे आरोपों की जांच की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि 2014 में भाजपा के केंद्र में सत्ता हासिल करने के बाद अमित शाह के बेटे जय अमितभाई शाह से जुड़ीं एक कंपनी का कारोबार 16,000 गुना तक बढ़ा है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा कि कंपनी रजिस्ट्रार से मिली जानकारी से पता चला है कि टेम्पल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी ने 2014-15 में सिर्फ 50,000 रुपये का कारोबार किया था, लेकिन अचानक एक साल में इस कंपनी के कारोबार में 16,000 गुना की वृद्धि देखी गई। इस कंपनी में जय शाह एक निदेशक हैं।आम आदमी पार्टी (आप) ने भी एक संवाददाता सम्मेलन में इसी तरह का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद अमित शाह के बेटे की किस्मत परवान चढ़ गई और वह खुद पार्टी प्रमुख बन गए। आप ने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि नोटबंदी के लाभार्थी का पता आखिरकार चल गया है। राहुल ने एक ट्वीट में कहा, "हमें आखिरकार नोटबंदी का एकमात्र लाभार्थी मिल ही गया। 

यह आरबीआई, गरीब या किसान नहीं है। ये नोटबंदी के शाह-इन-शाह हैं। जय अमित।"सिब्बल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टेम्पल एंटरप्राइजेज ने 2012 से 2013 और 2013 से 2014 तक क्रमश: 6,230 रुपये और 1,724 रुपये का घाटा दर्ज किया था। लेकिन 2014 से 15 के दौरान कंपनी ने 18,000 रुपये का लाभ दिखाया।यह बात उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष 2015 से 16 के दौरान कंपनी का कारोबार 80 करोड़ रुपये हो गया।इस मामले पर समाचार वेबसाइट, 'द वायर' द्वारा रपट जारी करने के बाद कांग्रेस ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया था। सिब्बल ने कहा कि कंपनी के भाग्य में बदलाव भाजपा के एक राज्यसभा सदस्य के एक रिश्तेदार के स्वामित्व वाली आईएफएस फाइनेंशियल सर्विसिस से बगैर किसी जमानत के 15.78 करोड़ रुपये का ऋण मिलने के बाद आया। उन्होंने कहा, "हम केवल प्रधानंमत्री से इस मामले में जांच के आदेश की मांग कर सकते हैं।"आप नेता आशुतोष ने भी इन आरोपों की गहन जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है। 

 

Tags: Kapil Sibal , Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD