Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत-पाकिस्तान का मैच दूसरे मैचों जैसा ही : विराट कोहली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 May 2017

Last updated on: May 24, 2017, 00:00 IST

अगले महीने शुरू हो रही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा है कि इस मैच को लेकर छाए जुनून पर खिलाड़ियों का कोई नियंत्रण नहीं है। कोहली ने हालांकि यह भी कहा कि वह इस मैच को अन्य मैच की तरह ही लेंगे।मौजूदा विजेता भारत आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ ही चार जून को अपने अभियान का आगाज करेगी। कोहली ने इस मैच को बड़ा मैच बताया है।टीम के इंग्लैंड रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "एक क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते हम स्टेडियम के बाहर की चीजों को नियंत्रित नहीं कर सकते। हम जानते हैं कि यह बड़ा मैच है, लेकिन दिमाग में इस मैच को लेकर कोई अंतर नहीं है।"कोहली ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर छाया जुनून और बनाया गया वातावरण हमारे नियंत्रण से बाहर है। हमारे लिए यह मैच बाकी मैचों की तरह ही है।"कोहली ने माना की यह टूर्नामेंट काफी मुश्किल होने वाला है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हर चुनौती के लिए तैयार है।उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि टूर्नामेंट छोटा है और शीर्ष आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, इसलिए चैम्पियंस ट्रॉफी ज्यादा प्रतिस्पर्धी होगी। हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं।"भारतीय कप्तान ने कहा, "पिछली बार भी हम वहां खेल का आनंद लेने गए थे। इस बार भी हम यही करने की कोशिश करेंगे। हमने टेस्ट और टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया है। हम खेल के तीनों प्रारूपों में यही करना चाहते हैं।"कोहली ने अपनी टीम को किसी भी तरह के मुगलते में रहने से आगाह भी किया है।

उन्होंने कहा, "हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती इस बात को दिमाग से निकाल फेंकना है कि हम मौजूदा विजेता हैं।"टूर्नामेंट में टीम किस मानसिकता के साथ उतर रही है इस पर कोहली ने कहा, "पिछली चैम्पियंस ट्रॉफी ने हमें रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ढूढ़ने में मदद की थी। स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन आश्चर्यजनक था।"उन्होंने कहा, "आपको हालात के हिसाब से खेलना होता है। अगर महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह खुलकर अपना खेल खेलते हैं तो इससे टीम का मनोबल बढ़ेगा। यही इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई श्रृंखला में देखा गया था।"कोहली ने कहा कि 13 टेस्ट मैचों के घरेलू सत्र में उन्होंने अपनी आक्रामकता को काबू करने के अलावा काफी कुछ सीखा ।कोहली ने कहा, "हमारा जिस तरह का सत्र रहा, यह आपको सीखाता है कि आपको किस तरह की मानसिकता के साथ उतरना चाहिए। मैंने सीखा है कि आपको किस तरह अपनी आक्रामकता को काबू करना चाहिए क्योंकि इसके साथ ही आपको खेलना है। इसने मुझे अपनी काबिलियत के बूते खेलना सिखाया है। एक कप्तान के तौर पर भी मैंने काफी कुछ सीखा।"उन्होंने कहा, "मैं किसी चीज से छुटकारा पाने के लिए नहीं खेलूंगा। मैं नहीं जानता कि उप-महाद्वीप के खिलाड़ियों के लिए चीजें जीवन और मौत की तरह क्यों बन जाती हैं। मैं टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने में विश्वास रखता हूं, चाहे मैं कहीं भी खेलूं और किसी भी टीम के खिलाफ खेलूं।"कोहली से जब पूछा गया कि क्या हाल ही में खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अनुभव खिलाड़ियों को मदद करेगा। इस पर कोहली ने कहा, "मैं नहीं समझता की टी-20 और एकदिवसीय में कोई समानता है। आईपीएल ने हमारे खिलाड़ियों को मैच फीट रखने में मदद की है।"चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत को ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। ग्रुप-ए में आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं।

 

Tags: Virat Kohli , SPORST NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD