Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

'यह जगह घर की तरह', विराट कोहली ने आरसीबी के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 15:00 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आरसीबी के लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। विराट ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पूरे सीजन में टीम के सफर और उस मजबूत रिश्ते के बारे में बात की जिसने उन्हें खिताब तक पहुंचने के रास्ते में चुनौतियों से उबरने में मदद की।

कोहली ने लिखा, "सीजन की शुरुआत भरोसे के साथ की। लगातार दो खिताब के साथ खत्म किया। इस टीम ने हर इमोशन को एक साथ जिया। उतार-चढ़ाव, दबाव, मुश्किलें और अटूट सपोर्ट। यह बहुत खास लगता है क्योंकि यह जगह घर है।" लगातार 17 सीजन एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी आरसीबी ने 18वें सीजन (आईपीएल) में अपना पहला खिताब जीता और उसे आईपीएल 2026 में फिर दोहरा दिया।

आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था, जबकि आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर खिताब जीता। आईपीएल 2026 फाइनल की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। यह फैसला उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया और जीटी को 155 रन पर रोक दिया। 

आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीता और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस खिताबी जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही। छक्का लगाकर फाइनल जिताने वाले विराट ने 42 गेंदों पर 75 रन बनाए। विराट फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। आरसीबी के पूरे सीजन प्रभावी और दबदबे वाले प्रदर्शन में विराट की दमदार बल्लेबाजी की अहम भूमिका रही। विराट ने 16 मैचों की 16 पारियों में 675 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। 

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD