Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गंगा की अविरलता में 7 साल लगेंगे : उमा भारती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 May 2017

Last updated on: May 21, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने रविवार को कहा कि वादे के मुताबिक अक्टूबर, 2018 तक गंगा को निर्मल बना दिया जाएगा, लेकिन गंगा की अविरलता हासिल करने में सात वर्ष और लग जाएंगे। समाचार चैनल आज तक द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान उमा भारती ने कहा, "मैं समयसीमा के हिसाब से काम कर रही हूं। हमने पिछले वर्ष जुलाई में गंगा निर्मलीकरण अभियान का पहला चरण शुरू किया और अक्टूबर, 2018 तक इसे पूरा करेंगे। लेकिन गंगा की अविरल धारा बहाल करने में समय लगेगा। इसमें सात वर्ष तक का समय लग सकता है।"उमा ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव-2014 में गंगा कोई मुद्दा नहीं था, लेकिन भाजपा के घोषणा-पत्र में इसे जगह दी गई थी।

उमा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब बनारस में प्रचार अभियान के दौरान गंगा का मुद्दा उठाया, तब इस मुद्दे को घोषणा-पत्र में डाला गया और इसकी जिम्मेदारी मुझे सौंप दी गई।"जब उनसे पूछा गया कि क्या उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार इस परियोजना को लाभ पहुंचाएगी तो उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में इससे पहले की अखिलेश यादव सरकार के साथ सहयोग के स्तर में कमी थी। राज्य के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र को सहयोग देंगे, क्योंकि वह गंगा के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं।"राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने हाल ही में कहा था कि गंगा एक बूंद भी साफ नहीं हुई है और गंगा निर्मलीकरण के लिए आवंटित जनता के पैसे का सही उपयोग नहीं हो सका है। न्यायाधिकरण की इस टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उमा ने कहा कि जहां जरूरत नहीं लगी, वहां उन्होंने एक पैसा भी खर्च नहीं किया है।

उमा ने कहा, "नमामि गंगे परियोजना के लिए आवंटित 20,000 करोड़ रुपये की राशि लैप्स होने वाली नहीं है। हमने अभी इस योजना पर काम शुरू ही किया है और हमने गलत जगह या जहां जरूरत नहीं हो, वहां एक पैसा भी नहीं खर्च किया है।"बाबरी मस्जिद ढहाने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उमा भारती पर आपराधिक साजिश का आरोप बहाल करने के आदेश पर उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा थीं, लेकिन उन्हें किसी तरह की साजिश की कोई जानकारी नहीं थी।उमा ने कहा, "मुझे तो यह भी नहीं पता था कि मैं इस तरह की किसी साजिश का हिस्सा हूं। मैं देश पर आपातकाल थोपने वाली कांग्रेस की मांग पर मंत्रिमंडल से इस्तीफा नहीं दूंगी।"

 

Tags: Uma Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD