Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में हसन रूहानी की जीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान , 20 May 2017

Last updated on: May 20, 2017, 00:00 IST

ईरान में राष्ट्रपति हसन रूहानी ने देश में हुए 12वें राष्ट्रपति चुनाव में शनिवार को जबरदस्त जीत दर्ज की। देश में अधिक आजादी तथा विदेशों में कम से कम अलगाव की चाहत रखने वाले मतदाताओं ने खुलकर रूहानी का समर्थन किया। भारी मतदान के साथ देश के अधिकांश हिस्सों में मतदान केंद्र आधी रात तक खुले रहे, जिसने इस चिंता को खारिज कर दिया कि कमजोर अर्थव्यवस्था तथा बदलाव की धीमी गति के कारण उदारवादी मतदाता मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे।ईरान के आंतरिक मामलों के मंत्री अब्दुलरेजा रहमानी-फाजली ने बताया कि कुल 4,12,20,131 वोट पड़े थे, जिनमें से रूहानी को 2,35,49,616 वोट (57 फीसदी) मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी इब्राहिम को 1,57,86,449 वोट (38.5 फीसदी) मिले।वहीं, अन्य उम्मीदवारों मुस्तफा मीरसलीम को 4,78,215 और मुस्तफा हाशमी को 2,15,450 वोट मिले।

सन् 1981 के बाद से लेकर अब तक कोई भी मौजूदा राष्ट्रपति दोबारा चुनाव जीतने में नाकाम नहीं हुआ, लेकिन रूहानी ने यह रिकार्ड तोड़ दिया।देश के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह सैयद अली खामनेई ने देश में हुए दोनों चुनावों में व्यापक मतदान के लिए देशवासियों की प्रशंसा की।खामनेई ने कहा, "कल हुए चुनाव के विजेता आप (ईरानी लोग) और इस्लामी प्रतिष्ठान हैं, जो दुश्मनों की साजिश व प्रयासों के बावजूद इस महान राष्ट्र के बढ़ते विश्वास को हासिल करने में कामयाब रहे।"उपराष्ट्रपति इशाक जहांगीरी ने सरकार के नारे की ओर इशारा करते हुए कहा, "मैं 'ज्ञान और आशा' के मार्ग की निरंतरता में एक विशाल और यादगार महाकाव्य के निर्माण में ईरानी राष्ट्र की महान जीत को बधाई देता हूं।"यहां राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ था, जिसके नतीजे शनिवार को घोषित किए गए।

इस जीत को ईरान में सुधारवादी ताकतों की जीत के तौर पर देखा जा रहा है। आधुनिक माने जाने वाले रूहानी ने पश्चिमी देशों के साथ संबंध सामान्य करने पर जोर दिया है।बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रूहानी के प्रतिद्वंद्वी रेसी ने चुनाव में धांधली की शिकायत की है। उन्होंने मतदान केंद्रों पर रूहानी के समर्थकों द्वारा दुष्प्रचार का आरोप भी लगाया है।ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकले मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए मतदान की अवधि पांच घंटे के लिए बढ़ा दी गई थी। देश में करीब 70 मतदान हुआ था।रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति रूहानी के पास अब अपने सुधार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने, चरमपंथ खत्म करने, बाहरी दुनिया से संपर्क बढ़ाने तथा अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बड़ा जनादेश है।रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में 1985 से ही प्रत्येक निवर्तमान राष्ट्रपति का दोबारा चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।

 

Tags: Hassan Rouhani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD