Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मनाली में चार दिन लगेगा जिला स्तरीय रैडक्रास मेला

5 से 8 जून तक होगा आयोजन, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 19 May 2017

Last updated on: May 19, 2017, 00:00 IST

जिला स्तरीय रैडक्रास मेला इस बार पांच से आठ जून तक मनाली में आयोजित किया जाएगा। जिला रैडक्रास सोसाइटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस चार दिवसीय मेले के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा तंबोला, बेबी शो, फ्लावर शो, मेहंदी, रंगोली, टेबल टेनिस, रस्साकशी और शतरंज प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सरकारी विभाग खाने-पीने के स्टाॅल भी लगाएंगे तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित माॅक ड्रिल करवाई जाएगी।उपायुक्त एवं जिला रैडक्राॅस सोसाइटी के अध्यक्ष यूनुस ने शुक्रवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर और बेबी शो की सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। 

रक्तदान शिविर में नेहरू युवा केंद्र, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग भी सहयोग करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और स्थानीय कलाकार भाग लेंगे। शतरंज, टेबल टेनिस और रस्साकशी प्रतियोगिता की जिम्मेवारी युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को दी गई है।उपायुक्त ने कहा कि मेले का उद्देश्य रैडक्राॅस सोसाइटी के लिए अधिक से अधिक धनराशि जुटाना और लोगों को सोसाइटी के कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि रैडक्रास सोसाइटी हमेशा असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आती है। मेले से होने वाली आय से सोसाइटी आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगी और अधिक से अधिक लोगों की मदद करने में सक्षम होगी। इसलिए सभी विभाग और संस्थाएं जिला स्तरीय रैडक्राॅस मेले में अवश्य भाग लें और सोसाइटी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।बैठक में एडीसी राकेश शर्मा, एसडीएम मनाली एचआर बेरवा, सहायक आयुक्त डा. अमित गुलेरिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. विक्रम कटोच और सोसाइटी के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: DC KULLU

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD