Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

अनंत कुमार की अध्यक्षता में संसदीय कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की तीसरी बैठक दिल्ली में आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 May 2017

Last updated on: May 17, 2017, 00:00 IST

रसायन और उर्वरक तथा संसदीय कार्य मंत्री अनंतकुमार की अध्‍यक्षता में हिंदी सलाहकार समिति की तीसरी बैठक आज नई दिल्‍ली में आयोजित हुई।  बैठक में कृषि और किसान कल्याण तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री एस.एस. अहलुवालिया ने भी भाग लिया। बैठक में लोक सभा के दो संसद सदस्‍यों क्रमश: रतन लाल कटारिया और जय प्रकाश नारायण यादव सहित समिति के अन्य गैर सरकारी सदस्‍यों ने भाग लिया। बैठकों में सभी सदस्‍यों ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अपने-अपने विचार रखे। हिंदी सलाहकार समिति का उद्देश्‍य हिंदी को उत्‍तरोत्‍तर आगे ले जाना है।  संसदीय कार्य मंत्रालय की बैठक निर्धारित समय पर आयोजित की जाती है और संसदीय कार्य मंत्री श्री अनंतकुमार मंत्रालय की बैठकों की स्‍वयं अध्यक्षता करते हैं। समिति के सदस्‍यों ने बैठक में हिंदी को उसका उचित स्थान दिलाने के संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।  साथ ही मंत्रालय द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्य पर संतोष प्रकट किया। मंत्रालय में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अधिकाधिक रूप में हिंदी में कार्य किया जाता है और हिंदी के निर्धारित लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने का हर संभव प्रयत्‍न किया जाता है।

 

Tags: Ananth Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD