Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र के लिए विपक्ष का सहयोग मांगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jul 2018

Last updated on: Jul 17, 2018, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद के मानसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी विपक्षी दलों से सहयोग मांगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के मुद्दे उठाने से सरकार को अपनी स्थिति पर पुनर्विचार करने व आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। मोदी ने मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक में यह अपील की। उन्होंने कहा कि लोग उम्मीद करते हैं कि संसद को सुचारु रूप से चलना चाहिए और इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। मानसून सत्र 10 अगस्त को समाप्त होगा। बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व दूसरी विपक्षी पार्टियों ने भरोसा दिया कि वे दोनों सदनों को सुचारु रूप से चलाने में पूरा सहयोग करेंगी। अनंत कुमार ने कहा कि मोदी ने बैठक के अंत में अपनी बात रखी। उन्होंने नेताओं से कहा कि अगर वे लोकसभा व राज्यसभा में मुद्दे उठाते हैं तो इससे देश को फायदा होगा।

अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा, अगर सदन चलता है तो यह सत्तारूढ़ दल, विपक्ष व आम लोगों, सभी के फायदे के लिए होगा। जब विपक्ष मुद्दों को उठाता है, सवाल करता है और चर्चा करता है तो यह सरकार को पुनर्विचार करने व आगे बढ़ने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि मोदी ने विपक्ष के नेताओं से कहा कि संसद के सुचारु रूप से चलने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। अनंत कुमार ने कहा कि सरकार विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार ने सत्र के लिए अपने विधायी एजेंडे से विपक्षी नेताओं को अवगत कराया है। विपक्षी नेताओं ने कहा कि वे बहुत से मुद्दों को उठाएंगे। इममें भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की जाने वाली हत्याएं, किसानों की समस्याएं और विश्वविद्यालय में कथित तौर पर कमजोर तबके के आरक्षण में कटौती करने के मुद्दे शामिल हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Ananth Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD