Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज़ शरीफ भारत में चार दिनों के दौरे परनई दिल्ली पहुंचे

पंजाब सरकार की ओर बिक्रम सिंह मजीठिया ने जनाब शरीफ का स्वागत किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़,/नई दिल्ली , 12 Dec 2013

Last updated on: Dec 12, 2013, 00:00 IST

अपने चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री जनाब शाहबाज़ शरीफ का नई दिल्ली के इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब सरकार द्वारा लोक सम्पर्क एवं राजस्व मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने स्वागत किया। 20 सदस्यीय शिष्टमण्डल का नेतृत्व कर रहे जनाब शरीफ, पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल के विशेष निमंत्रण पर चौथे विश्व कप कब्बडी के फाईनल मैचों के दौरान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। लुधियाना में 14 दिसम्बर को फाईनल मैच दौरान भारत और पाकिस्तान की कब्बडी टीमें आपस में भिड़ेंगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जनाब शरीफ ने कहा कि दोनों देशों के पास अपने मसलों के हल के लिए संयुक्त प्रयास करने का यह उचित अवसर है। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने सांझे मसलों को हल करके क्षेत्र के चौमुखी एवं तेजी से विकास में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। 

इस दौरान लोक सम्पर्क एवं राजस्व मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने बताया कि जनाब शरीफ अपनी भारतीय दौेरे के अवसर पर पंजाब में तीन दिनों के दौरान विश्व कप कब्बडी में शमूलियत करने के अतिरिक्त श्री दरबार साहिब में माथा टेकेंगें और तरनतारन जिले में अपने पैतृक गांव जाती उमरां, मानस थर्मल प्लांट एवं लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय का दौरा करेंगें। इसी प्रकार जनाब शरीफ पंजाब के व्यापारियों और उद्योगपतियों से विचार विमर्श भी करेंगें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खुशहाली के लिए दोनों पंजाब व्यापारिक प्राथमिकताओं और सम्बन्धों को पुन:  कायम करने के सक्षम हैं और अटारी रास्ते और अन्य रूटों द्वारा दो तरफा कारोबार बढ़ाकर खुशहाल व्यापारिक सांझ प्रत्यक्ष कर सकते हैं। स. मजीठिया ने विशेष तौर पर कहा कि दोनों देशों में सड़कीय रास्तों द्वारा व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए यह बेहतर समय है और दोनों देश अपने अतिरिक्त उत्पादों का आसानी से ओर शीघ्र आदान प्रदान कर सकते हैं। 

मजीठिया ने बताया कि जनाब शरीफ अपने दौरे के दौरान वाघा बार्डर द्वारा आयात एवं निर्यात करने वाले व्यापारियों और उद्योगपतियों से भी बातचीत करेंगें ताकि संयुक्त उद्यमों स्वरूप मौजूदा व्यापार को ओर बढ़ाया जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब अतिरिक्त बिजली वाला राज्य बन गया है और पाकिस्तान को बिजली की जरूरत है। इसलिए उप मुख्यमंत्री  सुखबीर सिंह बादल की गत वर्ष के पाकिस्तान पंजाब की फेरी दौरान बिजली के आयात पर विचार किये गये मुद्दों को भी अमलीजामा पहनाया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह दिन दूर नहीं जब दोनों देशों के बीच व्यापारिक और ओैद्योगिक आदान-प्रदान कई गुणा बढ़ जायेगा।दोनों देशों के मध्य खेलों और सांस्कृतिक क्षेत्र में आदान-प्रदान को ओर बढ़ाने की जरूरत पर बल देते हुए स. मजीठिया ने कहा कि पंजाबियों की मातृ खेल कब्बडी इस दिशा में अहम योगदान डाल रही है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि एक जैसे संस्कृति वाले दोनों देश सर्वपक्षीय विकास में एक दूसरे का जी जान से सहयोग करेंगें। स. मजीठिया के साथ श्रीमती कल्पना मित्तल बरूआ, प्रधान स्थानीय आयुक्त, पंजाब भवन नई दिल्ली और श्री  मनवेश सिंह सिद्दू, विशेष प्रधान सचिव /उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित थे। 

 

Tags: bikram singh majithia , bikramjit singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD