भारत के न्यूज़ीलैंड की महिला कबड्डी टीमों ने चौथे कबड्डी विश्व कप-2013 के महिला वर्ग के फाईनल में दाखिला पा लिया गया आज यहां के मल्टीपरपज़ खेल स्टेडियम में खेले गए सैमी फाईनल मुकाबलों में महिला वर्ग के पहले सैमी फाईल में न्यूज़ीलैंड ने डैनमार्क को 44-25 और दूसरे सैमी फाईनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 46-16 से हराकर फाईनल के लिए स्थान पक्का किया। पिछले तीन विश्वकप मुकाबलों के पुरूष वर्ग में पाकिस्तान पर हावी रहने वाले भारत की महिला टीमने भी पाकिस्तान को खेल के दोनों वर्गों में मात देकर बठिंडा के खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शाकों का दिल जीत लिया। आज के मैचों दौरान शिक्षा मंत्री स. सिकंदर सिंह मलूका व सिंचाई मंत्री स. जनमेजा सिंह सेखों और राज्य सभा सदस्य स. बलविंदर सिंह भूंदड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
महिला वर्ग में पहली बार भाग ले रहीं न्यूज़ीलैंड व पाकिस्तान की टीमों ने इस विश्वकप में बड़े उल्ट फेर करते सैमी फाईनल में स्थान हासिल किया था पर खिताबी दौड़ से पहले पाकिस्तान क टीम का विजयी सफर तर्जुेबे और जोश से भरपूर भारत की महिला कबड्डी टीम ने रोक दिया जबकि न्यूज़ीलैंड ने अपना विजयी सफर जारी करते पिछले विश्वकप में चमकने वाली डैनमार्क की टीम को पिछाड़ते एक करोड़ के ईनाम वाले फाईनल में स्थान हासिल किया।भारत व पाकिस्तान की महिला कबडडी टीम के सैमी फाईनल मैच के मुख्य अतिथि सिंचाई मंत्री स. जनमेजा सिंह सेखों ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों के साथ जान-पहचान करके मैच की शुरूआत की। लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की बड़ी दावेदारी भारतीय टीम जबकि शुरूआती अंकों में पिछड़ती नज़र आई पर कम समय बाद ही भारतीय टीम अपनी फारम में आई और जाफ लाईन की अहम खिलाड़ी अनुृ रानी ने जा$िफया ने मैच को एक तरफा बना दिया। भारतीय टीम आधे समय तक से आगे थी और अंत में भारत ने पाकिस्तान को 46-16 से हराकर राम बतेरी ने 6 अंक बटोरे जबकि जाफ लाईनमें अनु रासनी व खुश्बू ने 6-6 व रितू ने 3 जफफे लगाए जबकि पाकिस्तान द्वारा रेडर मदीहा लतीफ ने 6 अंक लिए और जाफण सुमीरा के सादीया अबदूल ने 1-1 जफफे लगाए।
इससे पहले दिन के पहले सैमी फाईनल की शुरूआत शिक्षा मंत्री स. सिंकदर सिंह मलूका ने न्यूज़ीलैंड व डैनमार्क की टीमों के साथ जान-पहचान करके की। रगबी खिलाडऩ के सुमेल वाली न्यूज़ीलैंड की टीम ने डैनमार्क विरूद्ध शुरूआत में ही लीड हासिल कर ली जो अंत तक जारी रही। आधे समय तक न्यूज़ीलैंड की टीम 20-13 से आगे थी और समाप्ति पर न्यूज़ीलैंड की टीम ने 44-25 के अंतर से मुकाबला जीत लिया। न्यूज़ीलैंड द्वारा रेडर अरोहा ने और एलिज़बैथ व काथरैन ने 6-6 अंक बटोरे जबकि जाफण सारिना फिजों ने जफफे लगाए। डैनमार्क की तरफ रेडर पैडरसन ने 10 अंक लिए पर वह अकेली टीम को जीत हासिल ना करवा सकी। डैनिस जाफी कैमिला भी जाफ लाईन में अकेली ही संघर्ष करती नज़र आई और उसने 9 जॅफे लगाए।