Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

अरविंद केजरीवाल को मीडिया कर रहा बदनाम : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 08 May 2017

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप पर कहा कि मीडिया ने ही एक समय केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया था, आज वही मीडिया उनको बदनाम करने में जुटा है। एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने कानपुर पहुंचे अखिलेश ने कहा, "केजरीवाल इस वक्त संकट में हैं। पार्टी के लिए चंदा लेना गलत नहीं है, कौन चंदा नहीं लेता। सपा में इस मामले में एकदम पारदर्शिता है, कोई मांगेगा तो सपा चंदे की एक-एक पाई का हिसाब दे सकती है।उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही एक समय केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया था, आज वही मीडिया उनको बदनाम करने में जुटा है। पार्टी और परिवार से इतर पूछे गए सवालों पर अखिलेश जम कर बोले और प्रदेश की योगी सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। सपा की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चला रहे अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी चंदे की एक-एक पाई का हिसाब दे सकती है।

पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर के यहां शादी समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा और कहा जिस दिन निर्भयाकांड का फैसला आ रहा था, उसी दिन जालौन में एक बेटी के साथ ऐसा ही कृत्य हुआ, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने मामले का संज्ञान तक नहीं लिया।रविवार को गोरखपुर में महिला आईपीएस चारु निगम से भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल की फटकार पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि एक भाजपा नेता महिला एसपी से बदसुलूकी करता है और वह महिला अधिकारी फूट-फूट कर रोती है, लेकिन सरकार संज्ञान में नहीं लेती। उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा नेता और विधायक पुलिस पर गलत काम के लिए दबाव डाल रहे हैं। गोहत्या रोकने के नाम पर कई संगठन समाज में भय पैदा कर रहे हैं और तनाव फैला रहे हैं। भाजपा बंटवारे और तनाव की राजनीति करती है, समाज के बीच भी बंटवारा करती है।"

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD