Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

ग्लोबल बाजार में उद्योग को परिवर्तन और प्रतिस्पर्धा के लिए कहा

अपना झण्डा बुलंद करने के लिए अनुसंधान और विकास पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

एस.ए.एस.नगर , 10 Dec 2013

Last updated on: Dec 10, 2013, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मदन मोहन मित्तल ने आज राज्य के सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमियों पर चीनी आयात के प्रतिकूल प्रभावों सम्बन्धी अपनी अशंका व्यक्त की तथा उन्होंने कहा कि वह इसके लिए विश्व बाजार में प्रतिस्पर्धा करने हेतू पूरी तरह तैयार है तथा वह इस खेल में चीन को हरा देंगें।इण्डियन स्कूल ऑफ बिजनैस में द्वितीय सत्र में प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के अन्तर्गत लाईट इंजीनियरिंग और एमएसएमई पर निवेश प्रस्तावों को आमंित्रत करने के लिए ‘इंजीनियरिंग उत्कृष्टता की ओर’ की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब लघु और मध्यम उद्योग के विकास में बेहतरीन कारगुजारी दिखाने में पूरी तरह सक्षम है और पंजाबी उद्यमियों ने आतंकवाद और मुश्किल के समय में भी लाईट इंजीनियरिंग, हैंड टूल्स और साइकिल उद्योग में उत्कृष्ठता में भी समस्त विश्व को अपनी उद्यमिता के कोशल को दिखाया। पंजाबी उद्यमियों ने अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी विशेष जगह बनाई है और वह जगह पंजाबी उद्यमिता कौशल के कारण ही है।उभरते उद्यमियों द्वारा उठाए गये मुद्दों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री मित्तल ने कहा कि भारतीय उद्यमियों के पास इतनी क्षमता तथा समर्था है कि वह चीनी भरमार की चुनौतियों का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि हमें चीन को बैंच मार्क के रूप में नहीं देखना चाहिए बल्कि उनके अपने खेल में उनसे भी आगे सोचना चाहिए। 

पंजाब सरकार की ओर से पूरा सहयोग ओर समर्थन का वादा करते हुए श्री मित्तल ने कहा कि नई निवेश विकास नीति जिसका उद्घाटन पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल द्वारा किया गया, लघु तथा मध्यम उद्योग के विभिन्न पहलुओं की प्रगति को उजागर करती है और यह आर्थिक खुशहाली और प्रगति के नए युग का सूत्रपात करेगी।अनुसंधान और विकास पर ध्यान केन्द्रित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रत्येक उद्यमी को अनुसंधान एवं विकासगतिविधियों पर अपने कुल निवेश का कम से कम दस प्रतिशत निवेश करना चाहिए ताकि उपभोक्ता और बाजार की जरूरतों अनुसार उत्पादन का विकास किया जा सकें। उन्होंने कहा कि नए आर्थिक परिदृश्य में उपभोक्ता राजा है और बाजार में उपभोक्ता की जरूरतों को ध्यान में रखा जाता है।विचारविमर्श में भाग लेते हुए मेजिस्टिक आटो के चेयरमैन श्री महेश मुंजाल ने पंजाब में हीरो इंडस्ट्रीज़ के विकास सम्बन्धी कहा कि पंजाब लघु उद्योग के लिए स्वर्ग है जहं औद्योगिक वातावरण, सस्ते श्रमिकों के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओद्यौगिक विकास में पूरा समर्थन हासिल है।मनीपाल अस्पताल के चेयर श्री स्वामीनाथन डी, के डी डी एल लिम. के एम डी श्री यशोवधान साबू, एम न्यू स्वेन गुुु्रप श्री उपकार अहुजा ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इससे पूर्व उद्योग और वाणिज्य के प्रधान सचिव श्री कर्ण अवतार सिंह ने नई ओद्यौगिक नीति की मुख्य विशेषताओं और नए उद्यमियों के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे।

 

Tags: madan mohan mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD