Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार का ध्यान आईपीआर (बौद्धिक संपदा अधिकार) नीति को अधिक कारगर बनाने पर है : निर्मला सीतारमण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2017

Last updated on: Apr 27, 2017, 00:00 IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार का ध्यान आईपीआर (बौद्धिक संपदा अधिकार) नीति को अधिक कारगर और त्वरित बनाने पर है। आज नई दिल्ली में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस समारोहों एवं डीआईपीपी एवं सीआईआई द्वारा 9वें राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की आईपीआर नीति ट्रिप्स अनुवर्ती एवं भविष्योन्मुखी है।उन्होंने कहा कि जागरूकता का निर्माण करना बहुत महत्वपूर्ण है और सीआईपीएएम द्वारा देश भर के विद्यालयों में आईपीआर जागरुकता अभियान आरंभ करना विद्यालयों के स्तर से ही मानसिकता का निर्माण करने और नवोन्मेषणों के लिए सम्मान पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय स्टार्टअप्स को आईपी विकसित करने एवं उनकी सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष दो नए पुरस्कार आरंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशनों को प्रोत्साहित करने एवं देश में आईपीआर के प्रवर्तन की दिशा में बहुमूल्य योगदान देने के लिए भी पुरस्कारों का भी गठन किया गया है जो कि आईपी अधिकारों को सुरक्षा देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण पहलू है।2017 के लिए राष्ट्रीय आईपी पुरस्कार के विजेताओं में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, टीवीएस मोटर्स, मारूति सुजकी इंडिया लिमिटेड, तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड, एलिनोव रिसर्च एंड डवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, बाइकोन लिमिटेड, ह्युमन वेलफेयर एसोसियेशन, क्राइम ब्रांच, चंडीगढ़ शामिल थे।भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) एवं इंडियन पेटेन्ट्स ऑफिस (आईपीओ) द्वारा संयुक्त रूप से गठित राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार पुरस्कार 2009 से ही प्रत्येक वर्ष प्रदान किए जाते हैं, जो वाणिज्य एवं उद्योग में एक कार्यनीतिक माध्यम के रूप में आईपीआर के उपयोग को सम्मानित करता है। 

 

Tags: Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD