Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बड़ी सोच रखें, स्थानीय तौर पर कार्य करें

अरविंद हायर सेकैंडरी स्कूल के वार्शिक समारोह में शामिल हुईं

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 27 Apr 2017

Last updated on: Apr 27, 2017, 00:00 IST

पर्यावरण सुरक्षा के लिए बड़ी सोच के साथ स्थानीय तौर पर कार्य करने की सामूहिक आवष्यकता पर बल देते हुए स्वास्थ्य एवं  चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री आसिया नकाश ने आज कहा कि हमारे आसपास के पर्यावरण को बचाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है जिसे स्कूल स्तर से शुरु किया जा सकता है।मंत्री ने यह बात आज अरविन्द घोश हायर सेकैंडरी स्कूल विजयपुर के वार्शिक समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।मंत्री ने बल देते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा को स्कूल स्तर से ही शुरु किया जाना चाहिए तथा इसके बाद इसे क्षेत्रीय एवं राश्ट्रीय स्तर पर शुरु किया जा सकता है।आसिया नकाश ने कहा कि हमारा स्वप्न स्वयं प्रेरित, रचनात्मक विचार, बेहतर कला वाले युवाओं का विकास है।मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की तरह हम सभी को युवाओं के विचारों को विकसित करने में इस मिशन को साझा करना है तथा उन्हें बेहतर बनाना है। हमें सभी छात्रों पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि वे विभिन्न योग्यताओं के साथ अपनी पूरी क्षमता को आगे बढ़ा सकें।

मंत्री ने स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहा है जिससे उन्हें प्रशिक्षण के अलावा विश्व स्तरीय अनुभव को बढ़ाने में सहायता होगी।इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर हमारे समाज में बढ़ रहे विभिन्न मुद्दों पर बल दिया। आसिया नकाश ने नई प्रतिभा को एक मंच उपलब्ध करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।मंत्री ने बेहतर प्रदर्षन करने वाले छात्रों के मध्य समृति चिन्ह भी वितरित किये। वरिश्ठ राजनीतिज्ञ मनजीत सिंह, विक्रम सिंह, जेके भारत स्काऊटस एंड गाईडस के राज्य आयुक्त आईडी सोनी जी, स्कूल के प्रिंसिपल मनजीत सिंह तथा विभिन्न अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

 

Tags: Asiea Naqash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD