Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 

फरीदाबाद में अब डॉक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 26 Apr 2017

Last updated on: Apr 26, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद में डॉक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र(पीओपीएसके) का बुधवार को उद्घाटन किया। फरीदाबाद हरियाणा का औद्योगिक शहर है, जिसकी सीमा राष्ट्रीय राजधानी से लगती है। विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा, "फरीदाबाद में पीओपीएसके के उद्घाटन के साथ नागरिकों को फरीदाबाद में अपने पासपोर्ट के आवेदन जमा करने की सुविधा होगी।"विदेश मंत्रालय और डाक विभाग के संयुक्त उपक्रम के तहत इस पायलट परियोजना का उद्घाटन 25 जनवरी को कर्नाटक के मैसूर और गुजरात के दाहोद में हुई थी।इन दो प्रमुख योजनाओं की सफलता के बाद सरकार ने देश भर में पहले चरण के रूप में इस तरह के 56 केंद्र खोलने का निर्णय किया है और दूसरे चरण में आठ अन्य सेवा केंद्र खुलेंगे।अभी तक फरीदाबाद के लोगों को नई दिल्ली या गुरुग्राम के पासपोर्ट सेवा केंद्रों में अपने आवेदनों के लिए जाना पड़ता था।इस पीओपीएसके का उद्घाटन स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय(आरपीओ) दिल्ली के अधीन किया गया है। बयान में कहा गया है, "दिल्ली में अन्य पीओपीएसके सेवा केंद्र शुरू करने का कार्य जारी है।"पीओपीएसके शुरुआत में प्रत्येक दिन 30 पासपोर्ट आवेदनों को स्वीकार करेगा और 25 मई तक के लिए पहले ही अपॉइंटमेंट बुक हो चुके हैं। दिल्ली के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 2015 और 2016 में प्रत्येक वर्ष पांच लाख से अधिक आवेदन स्वीकार किए थे।

 

Tags: KrishanPal Gurjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD