Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

भविष्य की प्रौद्योगिकी भूराजनीति को नया आकार देगी : हामिद अंसारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

येरवान , 26 Apr 2017

Last updated on: Apr 26, 2017, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बुधवार को कहा कि भविष्य की प्रौद्योगिकी जैसे रोबोटिक्स तथा सस्ती होती नवीकरणीय ऊर्जा भूराजनीति को नया आकार प्रदान करेगी। आर्मेनिया के येरवान स्टेट यूनिवर्सिटी में 'सम थॉट्स ऑन द वर्ल्ड ऑफ टुमॉरो' विषय पर अपने व्याख्यान में अंसारी ने कहा, "हर दो वर्षो में सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या दोगुनी हो रही है और फोटोवोल्टायिक-मॉड्यूल की कीमतों में लगभग 20 फीसदी तक की गिरावट हो रही है।"उन्होंने कहा, "साल 2030 तक, सौर बिजली आज की जरूरत की ऊर्जा का 100 फीसदी प्रदान करने में सक्षम होगी और साल 2035 तक ऐसा लगता है कि यह मुफ्त हो जाएगी, जैसे आज फोन कॉल मुफ्त हो गया है।"

भू-राजनीति पर नवीन ऊर्जा के रूपों के प्रभाव पर चर्चा करते हुए अंसारी ने कहा, "जैविक-ईंधन उद्योग के खात्मे के साथ ही विकास की एक नई परिभाषा बनेगी और इसके साथ ही हाइड्रोकार्बन से समृद्ध राष्ट्रों का प्रभाव भी खत्म हो जाएगा।"उन्होंने कहा, "इसका दुनिया के कई हिस्सों में क्षेत्रीय सुरक्षा संरचना पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।"अर्मेनिया के प्रधानमंत्री कारेन कारापेट्यान के साथ येरवान में द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारत तथा अर्मेनिया ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।अंसारी सोमवार को अर्मेनिया की राजधानी पहुंचे। अपनी विदेश यात्रा के दूसरे तथा अंतिम पड़ाव के तहत अंसारी बुधवार को पोलैंड के लिए रवाना होंगे।

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD