Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

महबूबा मुफ्ती ने एकीकृत कमान की बैठक की अध्यक्षता की

महबूबा मुफ्ती ने सुरक्षा एजेंसियों से युवाओं को परामर्श देने,संपार्शि्वक क्षति से बचने को कहा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 25 Apr 2017

Last updated on: Apr 25, 2017, 00:00 IST

मुख्यमंत्री, महबूबा मुफ्ती ने आज सुरक्षा एजेंसियों को युवा परामर्श देने का निर्देश दिया और दिन-प्रतिदिन कानून-व्यवस्था स्थितियों से निपटने के दौरान संपार्शि्वक क्षति न होने को सुनिष्चित करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सामाजिक कार्य के नाम पर समाज या किसी वर्ग के उत्पीड़न में शामिल होने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। आज यहां एकीकृत मुख्यालय कमान की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को लोगों- सुरक्षा बलों के अंतरफलक में सुधार करने और इस पर नियमित रूप से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए परामर्श सत्र आयोजित करने से न केवल सिस्टम के बारे में युवाओं की आशंकाओं और गलतफहमी दूर करने में मदद मिलेगी बल्कि इससे सुरक्षा एजेंसियों को समुदाय पुलिस के जरिए लोगों तक पहुंचने का भी एक मौका मिलेगा।मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को उत्तेजक स्थितियों से निपटने के दौरान संयम बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी संयम का प्रयोग किया गया, इसने सरकार के लिए जमीन पर सकारात्मक परिणाम दिखाए और शांति और व्यवस्था बनाए रखने में मदद की। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हिंसा के चक्र में फंसे युवा जो हमारी ही युवा हैं, जिन्हें उपचारात्मक  स्पर्श के साथ जीता जाना चाहिए।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इसे नियमित कानून और व्यवस्था के मुद्दे के रूप में देखने की बजाय युवाओं को जोड़ने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने संचालन के दौरान सभी संपार्शि्वक क्षति से बचने और कम करने के लिए सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जब किसी युवा के बारे में कुछ शिकायत होती है तो युवाओं के माता-पिता को विश्वास में लेना चाहिए और किसी भी तरह से उन युवाओं के कार्यों के लिए परिवार को उत्तरदायी नहीं ठहराया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को हर कीमत पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अंतर सामुदायिक सामंजस्य और सौहार्द बनाए रखे जाने को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि समाज के एक वर्ग के खिलाफ या सामाजिक कर्तव्य ा के नाम पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाए और अगर आवष्यक हो तो कानून को हाथ मं लेकर ऐसे घृणित कार्य करने वालों के खिलाफ कानून के सख्त प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।बैठक में राज्य की ताजा सुरक्षा और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया।उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह, मुख्य सचिव बी आर शर्मा, वित्तीय आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बी बी व्यास, प्रधान सचिव गृह आर के गोयल, पुलिस महानिदेशक डॉ शीश पाल वेद, उत्तरी कमान के सीओसी लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू, राज्य में कार्यरत विभिन्न सेना संरचनाओं के कोर कमांडर, कश्मीर और जम्मू के मंडलायुक्त, सीआरपीएफ, बीएसएफ और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Mehbooba Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD