Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समाज को तोड़ने वाली ताकतें आज भी सक्रिय : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 14 Apr 2017

Last updated on: Apr 14, 2017, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय पर शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाज को तोड़ने वाली ताकतें आज भी सक्रिय हैं। अखिलेश ने कहा, "यह हमारे लिए गौरव की बात है कि डॉ. लोहिया और डॉ. अंबेडकर में कई मामलों पर दोनों का एक मत था और दोनों महान नेताओं ने राष्ट्र निर्माण का एक जैसा सपना देखा था। समाज को तोड़ने और बहकाने वाली कुछ ताकतें आज सक्रिय हैं। बहकावे से सत्ता में पहुंचना लोकतंत्र के साथ मजाक है।"

सपा मुख्यालय पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं विधायक सुभाष पासी की अध्यक्षता में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में यादव ने कहा, "भाजपा सरकार के पास तो अपनी कोई योजना ही नहीं है। समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताया जा रहा है। भाजपा सरकार सब पर अपना दावा कर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार के पास तो अब समय ही नहीं बचा है। उसके तीन साल के कार्यकाल में कोई भी उल्लेखनीय कार्य सामने नहीं आया है। अब आगे उनसे क्या उम्मीद है।"उन्होंने कहा कि समाजवादियों का संकल्प है कि सामाजिक अन्याय और आर्थिक गैर बराबरी के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD