जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर-बडगाम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में गुरुवार को कुछ मतदान केंद्रों पर हुए पुनर्मतदान में 35,169 मतदाताओं में सिर्फ 702 ने ही वोट डाले। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "करीब 2.02 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।"अधिकारी ने कहा कि बीते रविवार को मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा के बाद यहां पुनर्मतदान कराया गया। सुरक्षा बलों की गोलीबारी में रविवार को 8 लोगों की मौत हो गई थी। आज (गुरुवार) यहां युवकों द्वारा पत्थरबाजी की सिर्फ एक घटना हुई।