Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

कांग्रेस 'दिल्ली की बात, दिल के साथ' अभियान शुरू करेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Apr 2017

Last updated on: Apr 11, 2017, 00:00 IST

दिल्ली के तीन नगर निगमों के लिए इसी महीने होने वाले चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस मतदाताओं के लुभाने के लिए 'दिल्ली की बात, दिल के साथ' अभियान शुरू करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दिल्ली निकाय चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के 90 नेता चुनाव प्रचार करेंगे।"माकन ने कहा, "पार्टी के नेता 'दिल्ली की बात, दिल के साथ' नारे के अनुरूप चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली नगर निगम को अपने बूते धनराशि इकट्ठा कर वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने की बात करेंगे। इसके लिए नगर निगम कचरा निष्पादन, प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक स्वास्थ्य जैसे अपने संसाधनों का इस्तेमाल करेगी।"

उन्होंने कहा कि जयराम रमेश, शशि थरूर और सलमान खुर्शीद सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबह की सैर पर निकलेंगे और दिल्ली के विभिन्न पार्को में जाकर लोगों को नगर निगम में सुधार लाने की पार्टी की योजना के बारे में बताएंगे।माकन ने कहा कि पार्टी कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष तैयार किया गया है, जो वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार में मदद करेगा।माकन ने कहा, "हम रेहड़ी पटरी लगाने वालों, शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात करेंगे।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी-बड़ी रैलियां करने और बड़े-बड़े वादों से सजा भाषण देने की बजाय दिल्ली वासियों की समस्याओं का समाधान खोजने की कोशिश करेगी।

माकन ने बताया कि थरूर नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षा पर बात करने के लिए बुधवार को सुबह 7.0 बजे दक्षिण दिल्ली के जहांपनाह सिटी फोरेस्ट इलाके का दौरा करेंगे, जबकि जयराम रमेश गुरुवार को भलस्वा अपशिष्ट भराव क्षेत्र का और रविवार को गाजीपुर अपशिष्ट भराव क्षेत्र का दौरा करेंगे।उन्होंने बताया कि सलमान खुर्शीद शनिवार की सुबह ताहिरपुर जाएंगे और पैदल चलते हुए लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं पर बात करेंगे। वहीं गिरिजा व्यास जामा मस्जिद के पास मीना बाजार जाकर रेहड़ी पटरी लगाने वालों से बात करेंगी और अगले दिन सोमवार को सुबह 5.0 बजे पीली कोठी का दौरा करेंगी।

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD