स्व. जननायक चौधरी देवीलाल की पुण्य तिथि आज हरियाणा व दिल्ली सहित देश के अनेक राज्यों में बेहद श्रद्धा के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित चौधरी देवीलाल की समाधि संघर्ष स्थल पर आयोजित किया गया जहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर स्व. जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में डॉ. अजय सिंह चौटाला, हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के अलावा सांसद दुष्यंत चौटाला, पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा, दिग्विजय सिंह चौटाला, कर्ण चौटाला, सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, डॉ. केसी बांगड़, तेलू राम जोगी, पदम दहिया, सरोज मोर, साधू राम चौधरी, हरिसिंह राणा व दिनेश डागर भी शामिल थे। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सभी धर्मों के विद्वानों ने धार्मिक मंत्रों का उच्चारण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इनेलो नेताओं ने स्व. जननायक चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन कमजोर, गरीब, किसान, दलित, पिछड़े व कमेरे वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए और उन्हें न्याय दिलाने में बिताया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने ऐसी जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जिसका अनुसरण बाद में देश के अन्य राज्यों व राष्ट्रीय स्तर पर भी किया गया। इनेलो नेताओं ने कहा कि बचपन में देश की आजादी के लिए जेल जाने वाले चौधरी देवीलाल न सिर्फ किसानों के मसीहा थे बल्कि उन्होंने हरियाणा के लोगों के साथ संयुक्त पंजाब के समय हो रहे भेदभाव को लेकर आवाज उठाई और संघर्ष का रास्ता अपना हरियाणा को अलग राज्य बनवाने में अहम भूमिका निभाई। इनेलो नेताओं ने कहा कि चौधरी देवीलाल न सिर्फ जुबान के धनी थे बल्कि वे लोगों के हित में बड़े से बड़े पद को ठोकर मारने में भी संकोच नहीं किया करते थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 1987 में मुख्यमंत्री बनने के बाद चौधरी देवीलाल ने न सिर्फ किसानों, गरीबों, दलितों व पिछड़े वर्ग के लोगों के कर्जे माफ किए बल्कि देश का उपप्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश में किसानों सहित विभिन्न वर्गों के कर्जे माफ कर उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वे आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं और उन्हें जननायक व जगत ताऊ के नाम से याद किया जाता है।
हिसार के ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया जिसमें विधायक रणबीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व सिंह डाबड़ा, शीला भ्यान, चत्तर सिंह, हलका अध्यक्ष सजन लावट, सतबीर सिसाय, सतपाल सरपंच, सत्यवान, हरफूल खान भाटी, बहादुर सिंह नायक, सतबीर वर्मा, राजमल काजल, मनदीप बिश्नोई सहित अनेक प्रमुख नेता शामिल हुए। सिरसा के टाउन पार्क में इनेलो कार्यकर्ताओं ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधायक मक्खन लाल सिंगला, पूर्व मंत्री भागीराम, पदम जैन, जसवीर जस्सा, अमीर चावला, विनोद दड़वी, तरसेम मिड्ढा, डॉ. हरि सिंह भारी व महावीर शर्मा भी मौजूद थे। इनसो कार्यकर्ताओं ने चौधरी देवीलाल विवि में जननायक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सौरव शर्मा, राजबीर जाखड़, सुखदेव, अमरीक शेरगिल, परम सिंधू, विक्रम बेनिवाल, अमरजीत, साहिल, संदीप जाखड़ भी मौजूद थे। फतेहाबाद में ताऊ देवीलाल मार्केट में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक बलवान दौलतपुरिया, प्रो. रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक निशान सिंह, बलविंदर कैरों, कुलजीत, सुमन लता सिवाच, सुरेंद्र डेगा व रमेश लाली भी मौजूद थे। कुरुक्षेत्र में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में कुलदीप सिंह मल्तानी, बूटा सिंह लूखी, माया राम चंद्रभानपुरा, हिमांशु अरोड़ा, जोगध्यान, जसविंदर सिंह खैरा, संदीप टेका व डॉ. संतोष दहिया भी मौजूद थे। भिवानी में जननायक की पुण्यतिथि पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विधायक ओमप्रकाश गोरा, राजदीप फोगाट, सुनील लाम्बा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, कुलवंत कोटिया, जितेंद्र देव शर्मा, जगदीश धनाना, महेंद्र शास्त्री, नरेंद्र राज गागड़वास, मनोज यादव, मदन जूसवाला, विजय मंदोला, दिलबाग चेयरमैन व राजू मेहरा सहित अनेक प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।
रोहतक में स्व. जननायक की पुण्य तिथि पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और जननायक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सतीश नांदल, वेद भरान, सतप्रकाश बिसला, सुशील शर्मा, धर्मवीर पंचाल, कृष्ण कौशिक व जयभगवान सांघी भी मौजूद थे। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में इनेलो कार्यकर्ताओं ने स्व. जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके दिखाए संघर्ष के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, अशोक शेरवाल, सीमा चौधरी, दीनानाथ शर्मा, एसपी अरोड़ा, दिलबाग नैन, मानसिंह चरणियां, रमेश मांधना, रामप्रताप भोरिया सहित अनेक प्रमुख नेता मौजूद थे। जींद में चौधरी देवीलाल चौक पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विधायक परमेंदर ढुल, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, रामफल कुंडु, प्रदीप गिल, डॉ. कृष्ण मिड्ढा व सुमित्रा देवी सहित पार्टी के अनेेक प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया और स्व. जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। करनाल में चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में यशवीर राणा, बृज शर्मा, मामू राम गोंदर, जयप्रकाश कम्बोज, हरपाल रोड़, कुलदीप शेखपुरा, जयपाल पुनिया, ज्ञान सिंह चावला, इंद्रजीत गुराया व ओमप्रकाश सलूजा सहित पार्टी के अनेक नेताओं ने हिस्सा लिया। सोनीपत में जननायक की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, डॉ. केसी बांगड़, तेलू राम जोगी, डॉ. रामकुमार सैनी, रणबीर दहिया, कुणाल गहलावत, रमेश खटक, सुरेंद्र छिकारा, प्रोमिला मलिक, बबीता दहिया, अनीत खांडा, गायत्री गहलावत, अंजू बाला खटक व रेखा बाल्यान भी मौजूद थे। इसके अलावा पानीपत, अम्बाला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुडग़ांव, झज्जर सहित प्रदेश के सभी जिलों व प्रमुख कस्बों में जननायक की पुण्यतिथि बेहद श्रद्धा के साथ मनाई गई और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।