Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोल्ड स्टोरेज में अधिक गैस निकलने से विस्फोट, 4 मरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 31 Mar 2017

Last updated on: Mar 31, 2017, 00:00 IST

पंजाब के संगरूर जिले में एक निजी कोल्ड स्टोरेज में एक शक्तिशाली धमाके से शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घायलों को संगरूर और लुधियाना के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट गुरु नानक कोल्ड स्टोरेज में हुआ। इसके मालिक काहेरु के हरिंदर सिंह हैं।सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, "यह विस्फोट अचानक ज्यादा मात्रा में अमोनिया गैस के निकलने से हुआ। विस्फोट से इमारत गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। घायलों में से चार का लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।"इस आशय की रिपोर्ट हैं कि इमारत के मलबे में अभी भी कुछ लोग फंसे हुए है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया है।मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मारे गए लोगों के परिवार को एक-एक लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने कहा गैस और अन्य खतरनाक पदार्थो का इस्तेमाल करने वाली सभी इकाइयों को इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े नियमों का पालन करना होगा।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD