Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एक ऐसी फिल्म जो आपको हंसाएगी, रुलाएगी और मुस्कुराने पर मजबूर करेगी- ‘जिंदुआ’

रंगीन, इमोशनल और रोमैन्टिक कहानी जो कि तैयार है 17 मार्च 2017 को रिलीज़ के लिए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Mar 2017

Last updated on: Mar 14, 2017, 00:00 IST

कभी-कभी एक सच हज़ारों झूठ से बुरा होता है और एक ऐसी फिल्म जो एक सरल रोमैन्टिक कहानी की तरह लगती है वो अचानक से एक ऐसा टर्न लेती है जो लोगों को उनकी सीटों से जोड़े रखेगी और उन्हें जिंदगी के अलग रंगों और इमोशन का अनुभव करवाएगी। ओहरी प्रोडक्शन और इन्फेन्ट्री पिक्चर्ज़ जिनके सहयोगी हैं यदु प्रोडक्शन लेकर आए हैं अपनी प्रस्तुति ‘जिंदुआ’ जिसमें अहम किरदार में नज़र आएंगे एक्टर जिम्मी शेरगिल, ऐक्ट्रस नीरू बाजवा, सरगुन मेहता और हास्य कलाकार राजीव ठाकुर।फिल्म की कहानी एक्टर जिम्मी शेरगिल, ऐक्ट्रिस नीरू बाजवा, सरगुन मेहता इन तीन किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म डायरेक्शन है मशहूर नवनियत सिंह की, फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले किया है धीरज रत्न ने। फिल्म का म्यूज़िक दिया है मशहूर जयदेव कुमार, प्रोफे-सी और अर्जुना हरजाई ने। फिल्म का म्यूज़िक स्पीड रेकार्ड द्वारा लेबल किया गया है।फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर जिम्मी शेरगिल ने कहा कि, “फिल्म ड्रामा, रोमैन्स, इमोशन और रोमांच से भरी है। स्क्रिप्ट ने मुझे बेहद आकर्षित किया और फिल्म की पूरी कास्ट ने बेहतरीन तरीके से काम किया। मैं इस फिल्म का हिस्सा बन कर बेहद खुश हूँ। फिल्म पूरी तरह से आपको रिश्तों का एहसास करवाएगी” ।

ऐक्ट्रिस सरगुन मेहता ने कहा कि, मैं रिलीज़ के लिए बेहद इक्साइटिड हूँ। फिल्म की कहानी दिल को छू जाने वाली है जिसमें हर एक किरदार बेहद उभर कर आ रहा है। फिल्म आपको फैमिली और रिश्तों की अहमियत के बारे में बताती है। मैं उम्मीद करती हूँ कि लोग भी इस फिल्म को उतना ही पसंद करेंगे जितना कि मैनें किया।मशहूर हास्य कलाकार राजीव ठाकुर ने कहा कि, “फिल्म आपको प्यार की एक अलग ही साइड दिखाएगी जिसमें आपको लव ट्राइऐंगल का ट्विस्ट दिखेगा। ये फिल्म लोगों को तीन अलग किरदारों की लव जर्नी पर लेकर जाएगी। वहीं फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू काफी सपोर्टिव थी और हम सब ने अपना बैस्ट दिया है। फिल्म के डिरेक्टर नवनियत सिंह ने कहा की, “फिल्म की सबसे अहम बात यह है की ये फिल्म न केवल कपल्स को बल्कि सभी को पसंद आएगी। ये फिल्म रिश्तों और उनकी अहमियत पर आधारित है और हमें उम्मीद है कि हमारी मेहनत लोगों को खूब पसंद आएगी। तो हो जाइए तैयार और खो जाइए जिंदुआ के रंगों और इमोशन्स में।

 

Tags: POLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD