Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

नरेंद्र मोदी का पहला रोड शो फ्लाप, इसलिए कर रहे दूसरा रोड शो : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) , 05 Mar 2017

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी का रोड शो फ्लॉप हो गया और इसी वजह से उन्हें दोबारा रोड शो करना पड़ रहा है। सोनभद्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, "दोबारा परीक्षा वही देता है जो फेल होता है। मोदी का एक रोड शो फेल हो गया इसलिए दूसरा कर रहे हैं, कितने रोड शो करेंगे?" उन्होंने कहा, "मिर्जापुर में प्रधानमंत्री कह गए कि हर चीज में रेट चलता है। शिकायत में रेट, नौकरी में रेट, इसमें रेट, उसमें रेट.. हम कहते हैं कि एक चीज का रेट बता दीजिए तो जो आप कहेंगे, हम मान लेंगे। हम तो रेट जानना चाहते हैं, लेकिन वो नहीं बता रहे हैं।"

मोदी और भाजपा से सावधान रहने की अपील करते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को काम की बात करनी चाहिए, लेकिन वह मन की बात करते हैं और उनके मन की बात अब तक कोई समझा नहीं है। 'हमने कहा कि काम की बात कीजिए तो पीछे भाग रहे हैं।'मायावती पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि पत्थरों वाली सरकार से भी सावधान रहने की जरूरत है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 'साइकिल' की रफ्तार और तेज करने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।उन्होंने कहा, "हम लैपटॉप और स्मार्टफोन की बात करते हैं, लेकिन भाजपा वाले कब्रिस्तान और श्मशान की बातें कह रहे हैं। हम स्मार्टफोन इसलिए देने जा रहे हैं, ताकि आम जनता सरकार से सीधे जुड़ जाए।" 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD