Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी जी, अगली बार दिल्ली में नहीं आने देगी जनता : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) , 24 Feb 2017

Last updated on: Feb 24, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के सिलसिले में शुक्रवार को फैजाबाद पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए अगले लोकसभा चुनाव के परिणाम की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा, "अगली बार जब प्रधानमंत्री चुनाव में जाएंगे तो ये जनता उन्हें दिल्ली में नहीं आने देगी और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से हो रही है।" अखिलेश बोले, "प्रधानमंत्री ने मेट्रो का भी मजाक बनाया। हम पूछते हैं कि आप गुजरात में कई बार मुख्यमंत्री रहे, वहां एक भी मेट्रो ट्रेन हो तो बताएं।"उन्होंने कहा, "हमें बुलेट ट्रेन का सपना दिखाया। अगर कहीं भी बुलेट ट्रेन हो तो बताइए। तीन साल हो गए हैं सरकार के, अभी तक बुलेट ट्रेन के लिए कहीं एक ईंट तक नहीं रखी गई। यूपी की जनता ने भाजपा के 70 से ज्यादा सांसद जिता दिए, लेकिन बुलेट ट्रेन का रास्ता कौन सा है ये अभी तक किसी को नहीं पता।"

अखिलेश ने कहा, "समाजवादी पार्टी के लोग लैपटॉप और स्मार्टफोन की बात करते हैं, लेकिन ये लोग कब्रिस्तान और श्मशान की बात करते हैं। मोदीजी ने यूपी में बिजली को भी रमजान और दिवाली में बांट दिया। अयोध्या में 22 से 24 घंटे बिजली दी जा रही है। भाजपा वाले बताएं कि दिवाली और रमजान में हम कैसे फर्क करते हैं। सपा सरकार ने दिवाली पर भी बिजली दी है और रमजान में भी।"मुख्यमंत्री ने कहा, "इन्होंने कहा कि एक सर्जिकल स्ट्राइक दुश्मन के खिलाफ सीमा पर कर दी है और दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक नोटबंदी से कालेधन पर कर दी है। हम पूछना चाहते हैं कि कितना भ्रष्टाचार खत्म हो गया और कितना कालाधन वापस आ गया, यह बताते क्यों नहीं। इन्होंने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को धोखा दिया। कोई रुपया या नोट काला नहीं होता, लेनदेन काला होता है। जिसका लेनदेन काला है, उसे तो आप बचाने में लगे हो और बेगुनाहों को लाइन में खउ़ा करवा दिया।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी रेडियो पर मन की बात करते हैं लेकिन हम कहते हैं कि मन की बात नहीं, काम की बात करिए।"अखिलेश ने कहा, "अच्छे दिन का सपना दिखाकर हमें और आपको लाइन में लगा दिया। सब पैसा जमा करवा लिया, माताओं-बहनों ने जो आड़े वक्त में काम आने के लिए कुछ पैसे रखे थे, वो भी करवा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कालाधन विदेश से लाएंगे और हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपये देंगे। क्या यहां कोई ऐसा है, जिसके खाते में 15 लाख आए हों?"उन्होंने कहा, "बैंक की लाइन में खड़े कई गरीबों की जान चली गई, लेकिन केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। अगर किसी ने उन परिवारों की मदद की तो वो समाजवादी पार्टी ने की। हमने ऐसे परिवारों को दो-दो लाख रुपये की मदद दी।"अखिलेश ने कहा, "हमने एक विज्ञापन की बात कही थी, लेकिन हमें नहीं पता था कि प्रधानमंत्री इसको इतना इमोशनल तौर पर ले लेंगे। उन्होंने हमें बहुत कुछ कहा, हमने बुरा नहीं माना। 

हमारे एक्सप्रेसवे का मजाक बनाया, हमने कुछ नहीं कहा। लेकिन मैं कहता हूं कि ऐसा एक्सप्रेसवे देश में किसी सरकार ने नहीं बनाया? प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि हमारी सड़कों के गड्ढे बोलते हैं, लेकिन मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर वो एक्सप्रेसवे पर एक बार चल लेंगे तो साइकिल के सामने वाला बटन दबा देंगे।"सपा प्रमुख ने कहा, "उन्हें पता नहीं है कि यूपी में पुलिस अब थाने के अलावा सौ नंबर डायल होने पर भी चल पड़ती है। वैसे तो प्रधानमंत्री जी दुनिया के तमाम देशों में घूमकर आए हैं, लेकिन सवाल ये है कि वो आपके और हमारे लिए वहां से लाए क्या? दुनिया में जो भी विकसित देश हैं, उन्होंने भी अपनी पुलिस के लिए यही इंतजाम किया है। 100 नंबर डायल सेवा से पुलिस की छवि भी सुधरेगी।"

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD