Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इनेलो हर हाल में करेगी एसवाईएल की खुदाई, सभी तैयारियां पूरी : अभय सिंह चौटाला

नेता प्रतिपक्ष ने शहीद मेजर सतीश दहिया के पैत्रक गांव बनिहाडी पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नांगल चौधरी , 19 Feb 2017

Last updated on: Feb 19, 2017, 00:00 IST

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों दल एसवाईएल के मामले को लटकाना चाहते हैं और उनकी कोई दिलचस्पी नहीं कि प्रदेश को एसवाईएल का पानी मिले और दक्षिणी हरियाणा की बंजर भूमि उपजाऊ हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा मात्र वोटों की खातिर एसवाईएल पर राजनीति कर रहे हैं और दोनों दलों का राष्ट्रीय नेतृत्व जहां इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है वहीं कांग्रेस व भाजपा के पंजाब के नेता एसवाईएल का जोरदार विरोध कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा को अलग राज्य बनवाने में चौधरी देवीलाल की सबसे अहम भूमिका रही और इनेलो हर हालत में प्रदेश को उसके हिस्से का पानी दिलाएगी। इसके लिए पार्टी को चाहे कोई भी बड़ी से बड़ी कुर्बानी क्यूं न देनी पड़े। इनेलो नेता ने कहा कि जलयुद्ध के अंतर्गत इनेलो की ओर से प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाया गया और नहर खुदाई के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार को महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में पार्टी कार्यकत्ताओं की बैठक को भी सम्बोधित किया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 23 फरवरी को अंबाला सब्जी मंडी में पहुंचने का आह्वान किया ताकि प्रदेशवासियों को साथ लेकर जलयुद्ध के अंतर्गत इनेलो एसवाईएल की खुदाई कर सके। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा को अलग राज्य बने हुए 50 साल से ज्यादा समय हो गया है और आज भी प्रदेश अपने हिस्से के पानी से वंचित है। 

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष आज नांगल चौधरी हल्के में शहीद मेजर सतीश दहिया के पैत्रक गांव बनिहाडी में उनके आवास  पर गए और शहीद मेजर सतीश दहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत व हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सतबीर सिंह सहित अनेक प्रमुख नेता भी मौजूद थे। मेजर सतीश दहिया गत दिनों जम्मू और कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। इनेलो नेता ने कनीना की बैठक में कहा कि हरियाणा किसी से खैरात नहीं मांग रहा बल्कि अपने हिस्से का पानी मांग रहा है और सर्वोच्च न्यायालय भी इस मामले में दो बार हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुका है। अब सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर केंद्र ने 23 फरवरी तक नहर का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो इनेलो अपने स्तर पर प्रदेशवासियों को साथ लेकर नहर की खुदाई करेगी ताकि हरियाणा में उसके हिस्से का पानी लाया जा सके। इनेलो नेता ने कहा कि एसवाईएल के निर्माण के लिए पंजाब में भूमि अधिग्रहण करने हेतू चौधरी देवीलाल की सरकार ने सबसे पहले पंजाब सरकार को पैसा जारी किया था और एसवाईएल का सबसे ज्यादा निर्माण कार्य भी चौधरी देवीलाल के कार्यकाल में हुआ था। यह बात चौधरी देवीलाल के विरोधी व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल ने भी विधानसभा में खुले तौर पर स्वीकार की थी जो कि सदन के रिकार्ड में दर्ज है। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की जोरदार पैरवी के चलते सर्वोच्च न्यायालय का फैसला 2002 में हरियाणा के पक्ष में आया था लेकिन पंजाब में उस समय कांग्रेस की सरकार ने एक असंवैधानिक बिल पास करते हुए इस मामले को लटकाने का काम किया लेकिन अब इस मामले का फिर से सर्वोच्च न्यायालय में निपटारा होकर हरियाणा के पक्ष में फैसला आ चुका है इसलिए नहर का निर्माण तुरंत शुरू करवाना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दस साल तक केंद्र व हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी और उस दौरान दो साल तक केंद्र व हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार रही लेकिन हरियाणा के किसी भी नेता ने नहर के अधूरे निर्माण को शुरू करवाना और सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लागू करवाना तो दूर इस बारे में एक शब्द तक नहीं बोला। इनेलो नेता ने कहा कि अब पिछले अढाई सालों से केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार है और पंजाब में भी भाजपा सरकार की प्रमुख हिस्सेदार है। इसके बावजूद हरियाणा के भाजपा नेताओं को प्रदेश के हितों में कोई दिलचस्पी नहीं और भाजपा ने नहर का अधूरा निर्माण पूरा करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इन बैठकों में स्थानीय लोगों ने नेता प्रतिपक्ष को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और कस्सी भेंट करते हुए भरोसा दिलाया कि 23 फरवरी को वे बढ़-चढक़र नहर खुदाई में हिस्सा लेंगे और इनेलो के साथ कोई भी बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहेंगे। इनेलो नेता ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों के साथ जो भी वायदा किया था उनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया और आज समाज का हर वर्ग सरकार से बेहद दुखी और परेशान है।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD