Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ज्ञान को कर्म में ढालना गुरसिख के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण : महात्मा एस.एल.सूद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Feb 2017

Last updated on: Feb 18, 2017, 00:00 IST

सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन असलामाबाद में मुखी माता सुभदरा देवी जी के नेतृत्व में संत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली में बने टूर कार्यक्रम दौरान महात्मा एस.एल सूद विशेष तौर पर पहुंचे। इनके साथ महात्मा विद्या सागर जी हिमाचल वाले भी थे। इस मौके उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि ज्ञान हासिल करना जितना ज्यादा जरूरी इंसान के लिए होता है, उससे ज्यादा जरूरी ज्ञान को कर्म में ढालना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि किसी वस्तु के बारे में जानकारी हासिल करने की महत्ता उतना समय ही होती है, जितना समय उस वस्तु का प्रयोग न किया जाए, जब उस वस्तु का प्रयोग हो जाता है तो जानकारी की महत्ता के साथ साथ कर्म की महत्ता भी बढ़ जाती है। उन्होंने इस बात को अध्यात्मिकता के साथ जोड़ते हुए बताया कि जितना समय इस निराकार प्रभु की जानकारी हासिल नहीं हो जाती तब तक गुरु की मत के अनुसार इंसान का कर्म भी नहीं हो सकता। जब इंसान इस परमात्मा की जानकारी हासिल कर लेता है तो इंसान का कर्म अपने आप ही गुरु की मत के अनुसार चलना शुरू हो जाता है। 

उस इंसान के जीवन में प्यार, निर्मता व सहनशीलता आदि सहित अन्य अध्यात्मिक गुणों का प्रवेश हो जाता है, जिससे इंसान गुरु की मत के अनुसार चलते हुए गुरसिखी वाला जीवन जीना शुरू कर देता है। प्यार हम तब तक नहीं कर सकते जब तक इस निराकार की ज्योति को हम सारे इंसानों में नहीं देखते। सतगुरु की शरण में जब इंसान इस निराकार को जान लेता है तो उसको इस बात की समझ आ जाती है कि सारे ही हम परमात्मा की अंश है तथा एक ही पिता की संतान है। फिर इंसान का नजरिया बदल जाता है फिर वह गुरु की आख से देखता, गुरु के कान से ही सुनता है तथा गुरु के कहे अनुसार ही चलता है। गुुरसिख अपने कर्मों को छोड़ कर सतगुरु के कहे अनुसार कर्म करता है। अंत में कैप्टन हरी राम जी ने दुप्पटा पहना कर आए हुए महात्मा एस.एल.सूद जी का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। इस दौरान राकेश कुमार जी ने मंच सचिव की सेवा निभाई। इस मौके संचालक बाल किशन जी, शिक्षक देविंदर बोहरा बोबी, बख्शी सिंह, निर्मल दास, गिरधारी लाल, पंकज कुमार, जसवीर सिंह, योगराज, सुनील कुमार, सोहन लाल सैनी, बहन सुशील जी, बहन मोहनी जी, गुणवंत कपूर जी, कमल, निधी, निरजा आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Tags: Nirankari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD