Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ताजनगरी में 'मास्टरक्लास' ने बिखेरी व्यंजनों की खुशबू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आगरा , 16 Feb 2017

Last updated on: Feb 16, 2017, 00:00 IST

सफेद संगमरमर के चमचमाते ताजमहल और मुंह में मिठास घोलने वाले पेठे के लिए महशूर आगरा में बुधवार को मास्टरशेफ इंडिया सीजन-5 के फाइनलिस्ट दिनेश पटेल ने ताजनगरी को अपने व्यंजनों की खुशबू से लबरेज कर दिया। मौका था आगरा के मशहूर रैडिसन होटल ब्लू में आयोजित 'मास्टरक्लास सेशन विद दिनेश पटेल' कार्यक्रम का, जिसमें दिनेश पटेल ने लोगों को अपने बेहतरीन जायकों से दीवाना कर दिया। आगरा के रैडिसन ब्लू होटल के मुख्य कार्यकारी निदेशक परितोष लधानी व अलका लधानी ने अपने होटल में आयोजित मास्टरक्लास में लोगों को आगरा और यहां की खूफियों से रूबरू कराते हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य भी बताया। अलका लधानी ने कहा, "इस कार्यक्रम के पीछे हमारा मकसद आगरा के पारंपरिक व्यंजनों को और अधिक प्रचारित करना है। यहां का ताजमहल और पेठा पूरी दुनिया में मशहूर है लेकिन इसके अतिरिक्त आगरा के और भी जायके हैं। रैडिसन ब्लू, आगरा में प्रतिभाशाली दिनेश पटेल के साथ इस मास्टरक्लास का अनुभव शानदार रहा है। हमें आगरा की पाक विरासत पर गर्व है, जिसमें दिनेश पटेल ने हमारे बीच आकर इसको और बढ़ा दिया है। आगरा की पाक विरासत के प्रचार के लिए मैं दिनेश के साथ यहां आए हमारे सभी मेहमानों की बहुत आभारी हूं।" 

इस कार्यक्रम के मुख्य शेफ दिनेश ने मास्टरक्लास के दौरान सबसे पहले यहां मौजूद मेहमानों के सामने शाही टुकड़ा (समर पुडिंग) और आगरा पेठा (सेवरी सलाद) को विधिवत बनाया। उन्होंने मेहमानों को न केवल आगरा के पारंपरिक व्यंजनों की बारीकियां बताईं, बल्कि पारंपरिक पेठे के अलग-अलग व्यंजनों में उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अनुभवों पर बात करते हुए दिनेश पटेल ने कहा, "मैं ताजनगरी आगरा में इस कार्यक्रम की मेजबानी का एक हिस्सा बनकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं। मेरे लिए हमेशा ही नए लोगों से मिलना और उनके लिए खाना बनाना एक शानदार अनुभव रहा है। मैं इस मास्टरक्लास के माध्यम से भोजन और उसे पकाने के अपने प्यार को इतने अधिक लोगों के साथ साझा करने का अवसर मिलने के लिए बहुत आभारी हूं।" उन्होंने कहा, "मैंने इस कार्यक्रम में आगरा के लजीज व्यंजनों जैसे मुगलई कबाब, बेधई और कचौरी, चटपटी चाट, कबाब परांठा और सबसे मशहूर आगरा पेठा (सेवरी सलाद) को मेहमानों के सामने परोसा। इसी के साथ ही मैंने उन्हें शाही टुकड़ा और आगरा पेठा सेवरी सलाद बनाने की विधि भी बताई। 

लोगों के बीच अपने देश के व्यंजनों और उनकी खूबियों का परिचय कराना हमेशा ही शानदार रहा है।" कार्यक्रम में परोसे गए व्यंजनों की एक लंबी श्रंखला के बीच दिनेश ने ताजनगरी के पांरपरिक जायकों को आधुनिकता का पुट भी दिया, जिससे लोगों को पारंपरिक व्यंजनों में आधुनिक जायके का लुत्फ भी मिला। कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ ही दिनेश से उन्हें बनाने की भी विधि जानने में दिलचस्पी लेती नजर आईं।कार्यक्रम की मेजबान अलका कहती हैं, "मास्टरक्लास सेशन के दौरान दिनेश की अनोखी तकनीकों और सामग्री के संयोजन ने मेहमानों के बीच पाक कला को लेकर एक अलग असर भरा। भोजन बनाने को लेकर उनके जुनून और दिलचस्पी ने लोगों के बीच इस कला के महत्व को रेखांकित किया। मुझे पूरी उम्मीद है कि रैडिसन ब्लू के वातावरण और यहां के जायकों ने यहां मौजूद हर व्यक्ति को एक बेहतरीन अनुभव दिया है।"

 

Tags: FOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD