Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सत्ताधारी एआईएडीएमके गुट नाटक कर रहा : ओ.पन्नीरसेल्वम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 12 Jun 2017

Last updated on: Jun 12, 2017, 00:00 IST

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने सोमवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सत्ताधारी धड़े पर नाटक करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी तरफ के विलय वार्ता दल को भंग कर रहे हैं। पन्नीरसेल्वम ने यहां संवाददाताओं से कहा, "वार्ता दल के गठन के बाद उन्होंने नाटक करना शुरू कर दिया। हम किसी तरह के नाटक में हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं।"उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके के कार्यकर्ता उनके गुट के साथ हैं और यह जल्द साबित हो जाएगा।एआईएडीएमके के पूर्व सांसद के.सी.पलनीस्वामी ने आईएएनएस से कहा, "एआईएडीएमके में अब केवल दो गुट हैं-शशिकला विरोधी (पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाला) तथा शशिकला समर्थक। मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी किसी अन्य गुट का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं।"

पन्नीरसेल्वम ने रविवार रात एआईएडीएमके के दोनों धड़ों के विलय के लिए गठित सात सदस्यीय दल को भंग करने का ऐलान किया।उल्लेखनीय है कि दिसंबर महीने में मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद उनकी निकटस्थ सहयोगी वी.के.शशिकला ने एआईएडीएमके की महासचिव बनकर पार्टी को अपने नियंत्रण में ले लिया था। पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का भी फैसला कर चुकी थी।लेकिन, पन्नीरसेल्वम ने बगावत कर दी और उन्होंने अपना अलग गुट बना लिया। उन्होंने शर्त रखी है कि पार्टी से वी.के.शशिकला तथा टी.टी.वी.दिनाकरन की बर्खास्तगी के बाद ही दोनों गुटों के विलय पर वार्ता होगी।सत्ताधारी गुट ने कहा है कि दिनाकरन को पार्टी के मुद्दों से दूर रखा जाएगा, लेकिन शशिकला तथा दिनाकरन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्तगी पर गुट ने चुप्पी साध ली।दिनाकरन को बाद में दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था, जो फिलहाल जमानत पर रिहा हैं।

वार्ता दल को भंग करने के फैसले पर पलनीस्वामी (पन्नीरसेल्वम गुट के) ने कहा, "दिनाकरन ने जमानत मिलने के बाद कहा कि वह पार्टी में सक्रिय होंगे। 30 से अधिक विधायक उनसे मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन सत्ताधारी गुट इस पर चुप्पी साधे हुए है।"सत्ताधारी गुट ने शशिकला को पार्टी की महासचिव तथा दिनाकरन को उप महासचिव घोषित करने के लिए निर्वाचन आयोग में हलफनामा दायर किया है।पलनीस्वामी ने कहा, "यह सब दिनाकरन को पार्टी के मुद्दों से बाहर रखने की घोषणा के बाद हुआ है।"उन्होंने कहा, "हमारे द्वारा वार्ता दल के गठन के ऐलान के बाद लोगों की शशिकला विरोधी मनोदशा में संभवत: कमी आई। लेकिन वार्ता दल भंग करने के हमारे फैसले से लोगों की शशिकला विरोधी मनोदशा को हवा मिलेगी।"एआईएडीएमके के सत्ताधारी गुट ने भी संभावित विलय को लेकर पन्नीरसेल्वम गुट के साथ वार्ता के लिए एक समिति गठित की है।पलनीस्वामी ने कहा कि निर्वाचन आयोग शशिकला को पार्टी का महासचिव निर्वाचित करने के खिलाफ शिकायत पर 16 जून को सुनवाई करेगा।

 

Tags: O. Panneerselvam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD