Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

विलय की ओर बढ़े एआईएडीएमके के दोनों धड़े

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 19 Aug 2017

Last updated on: Aug 19, 2017, 00:00 IST

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के दोनों धड़ों ने शनिवार को आपसी मतभेदों को दरकिनार करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि अगले दो दिन में उनका विलय हो जाएगा। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के धड़े ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि विलय के लिए वी. के. शशिकला का पार्टी से निष्कासन आवश्यक पूर्व शर्त होगी।बीते दिनों से बेहद चर्चा में रहा यह विलय करीब-करीब तय माना जा रहा है, लेकिन शुक्रवार की शाम शशिकला और अन्य मुद्दों को लेकर एकबार फिर अटक गया।शनिवार को पन्नीरसेल्वम ने कहा कि पार्टी के दोनों धड़ों के विलय की बातचीत अच्छी दिशा में चल रही है और एक या दो दिन में 'अच्छा फैसला' लिया जाएगा।पन्नीरसेल्वम ने समर्थन देने वाले नेताओं के साथ परामर्श करने के बाद कहा, "एआईएडीएमके में कोई मतभेद नहीं है और तमिलनाडु के लोगों तथा एआईएडीएमके के सदस्यों की इच्छा के अनुरूप विलय की वार्ता आसानी से आगे बढ़ रही है। एक या दो दिन में एक सही फैसला लिया जाएगा।"उन्होंने कहा कि वह एमजीआर द्वारा स्थापित संगठन की रक्षा और जयललिता के तय मानकों का अनुसरण करने की दिशा में काम कर रहे हैं।पन्नीरसेल्वम शनिवार की शाम दोबारा मीडिया से रूबरू हुए और दोहराया कि बातचीत सही दिशा में चल रही है और एक या दो दिन में सही फैसला लिया जाएगा।

पन्नीरसेल्वम ने कहा, "कल (रविवार) या उसके अगले दिन आपको अपेक्षित खबर सुनने को मिलेगी।"एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई पूर्व शर्त नहीं है और 'एआईएडीएमके की सरकार गिरने के पीछे हम जिम्मेदार नहीं हैं'।उधर तिरुवरूर में मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने भी इसी तरह की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में उठे मतभेदों के कारण पार्टी दो धड़े में बंटी, 'लेकिन अब बातचीत के जरिए उन मतभेदों को दूर कर लिया गया है। जल्द ही दोनों धड़ों का विलय होगा'।इस बीच पन्नीरसेल्वम गुट के एक वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मुनुस्वामी ने कहा कि राज्य की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता की निकट सहयोगी रहीं शशिकला का पार्टी से निष्कासन पन्नीरसेल्वम द्वारा शुरू किए गए 'धर्मयुद्ध' का बुनियादी आधार है और इसके बिना इसका कोई अर्थ नहीं होगा।उन्होंने कहा, "मैंने इस मामले में कड़ा फैसला लिया है। इसे बाधा कैसे कहा जा सकता है।"इस बीच शशिकला के भतीजे टी. टी. वी. दिनाकरन के विश्वासपात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि शशिकला को पार्टी महासचिव पद से हटाया गया तो वे मुख्यमंत्री पलनीस्वामी को गद्दी से उतार देंगे और दिनाकरन की तर्ज पर उन्हें भी बर्खास्त कर दिया जाएगा।दिनाकरन गुट के एक अन्य नेता नानजिल संपत ने कहा है कि दोनों धड़ों के विलय की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार को 136 विधायकों का समर्थन हासिल है और इस विलय से किसी को फायदा नहीं होगा।

 

Tags: O. Panneerselvam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD