Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मजीठिया द्वारा अमृतसर में कैपिटल लोकल एरिया बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 24 Nov 2013

Last updated on: Nov 24, 2013, 00:00 IST

आज अमृतसर में कैपिटल लोकल एरिया बैंक की नई शाखा का उद्घाटनी समारोह उस समय और भी खुशगवार हो गया जब उद्घाटन समय पंजाब के लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह समरा, प्रमुख कांग्रेसी नेता भी आ गये। बैंक के उद्घाटन के बाद कैबिनेट मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह समरा, कांग्रेसी विधानकार श्री ओम प्रकाश सोनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रघुनंदन लाल भाटिया, पूर्व विधायक जसबीर सिंह डिंपा एवं अन्य प्रमुख कांग्रेसी विधायकों ने इकठ्ठे चाय पी और आपसी विचार विमर्श भी किया। सत्ता पक्ष और विरोधी पक्ष द्वारा जिस प्रेम और सद्भावना से संयुक्त तौर पर इस बैंक का उद्घाटन किया गया उससे मीडिया और उपस्थित लोक भी हैरान थे। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि उनको कैपिटल लोकल एरिया बैंक की अमृतसर ब्रांच का उद्घाटन करके बहुत प्रसन्नता महसूस हो रही है। स. मजीठिया ने कहा कि वह स. अमरजीत सिंह समरा का बहुत सम्मान करते हैं और समरा साहिब द्वारा दिए उद्घाटन के निमंत्रण को वह मना नही कर सकते। स. मजीठिया ने कहा कि बैंक के उद्घाटन समय कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के  नेताओं का एकत्र होकर शामिल होना एक शुभ शगुन है और इससे राजनीतिवानों में आपसी प्रेम और सद्भावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यो में सभी के संयुक्त प्रयासों की जरूरत होती है और ऐसे संयुक्त प्रयास ही हमेशा अच्छे निष्कर्ष सामने लाते हैं। स. मजीठिया ने कहा कि जिस प्रकार के सद्भावना भरे वातावरण में इस बैंक की शुरूआत हुई है, कहा जा सकता है कि यह बैंक सफलता की नई उंचाईयां छुएगा। 

इस अवसर पर स. मजीठिया ने कहा कि यह बड़े गौरव वाली बात है कि कै पिटल लोकल एरिया बैंक ने अमृतसर में अपनी शाखा खोली है। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष पूर्व पंजाब के दोआबा क्षेत्र से आरंभ हुए इस बैंक ने जहां शहरी लोगों को अपनी सेवांए दी हैं वहीं इस बैंक ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी बेमिसाल सुविधांए दी हैं। इस अवसर पर बैंक के प्रबंधकीय निदेशक स. सरबजीत सिंह समरा ने बताया कि कैपिटल लोकल एरिया बैंक ने अपना कारोबार 14 जनवरी, 2000 को आरंभ किया था और गत् 14 वर्षो से इस बैंक द्वारा पंजाब के दोआबा क्षेत्र में बैंकिंग सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस समय बैंक का कुल कारोबार 1800 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बैंक द्वारा गांवों में भी अपनी शाखांए बढ़ाई जायेंगी।

 

Tags: bikram singh majithia , bikramjit singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD