Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

गुजरात से शेर लिए तो जानवर दिए भी : अखिलेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बरेली/लखनऊ (आईएएनएस) , 21 Nov 2013

Last updated on: Nov 21, 2013, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने गुजरात से शेर लिए तो बदले में कितने जानवर दिए, इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। बरेली में सपा की रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार ने गुजरात से शेर लिए, लेकिन बदले में कितने जानवर दिए उन्होंने (मोदी) इसकी सूची क्यों नहीं दी। अखिलेश ने कहा, "मोदी के प्रदेश (गुजरात) ने देश को व्यापारी दिए जो नफा-नुकसान के बारे में सोचते हैं, जबकि उत्तर प्रदेश ने देश को प्रधानमंत्री दिए।"इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन होता है और यहां सबसे ज्यादा मवेशी हैं तो हम किसी प्रदेश से मवेशी क्यों लाएं? गौरतलब है कि मोदी ने बहराइच की रैली में कहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश ने गुजरात से नाइट सफारी के लिए शेर मंगवाए थे। अच्छा होता कि वो प्रदेश के लोगों के लिए बिजली मांगते। भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार जैसे कार्यक्रम किसी और प्रदेश में नहीं हैं। जो राजनीतिक दल हमारे लैपटॉप वितरण व बेरोजगारी भत्ता योजना जैसे कार्यक्रमों की खिलाफत करते थे, आज वही राजनीतिक दल लैपटॉप देने की बात कह रहे हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोगों के सामने आगामी लोकसभा चुनाव में बहुत जिम्मेदारियां और चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों का सामना करके आपको सपा को जिताना है। सपा की रैली को भव्य बताते हुए अखिलेश ने कहा कि आज रैलियों का मुकाबला हो रहा है। सपा की रैली का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। चाहे कोई जहां पर भी रैली कर रहा हो। 

 

Tags: akhilesh yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD