ओ.पन्नीरसेल्वम ने राज्यपाल से मुलाकात की
5 Dariya News
चेन्नई , 09 Feb 2017
Last updated on: Feb 09, 2017, 00:00 IST
तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने राज्यपाल सी. विद्यासागर राव को राज्य के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है और 'न्याय की जीत होगी।' राज्यपाल से शाम 5 बजे मुलाकात के बाद पन्नीरसेल्वम ने संवाददाताओं से कहा, "मैं राज्यपाल से मिला और राज्य के घटनाक्रम की जानकारी दी।"उन्होंने कहा, "न्याय की जीत होगी।" अन्नाद्रमुक महासचिव वी.के. शशिकला राज्यपाल से गुरुवार शाम 7.30 बजे मुलाकात करेंगी।