Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आम आदमी पार्टी ने मौड़ विस्फोट में सुखबीर बादल की भूमिका के लिए चुनाव आयोग से तत्काल उनकी गिरफ्तारी व पूछताछ की मांग की

हताश होकर सुखबीर और अमरिंदर चुनाव प्रक्रिया को परेशान करने के लिए कोई भी जघन्य अपराध कर सकते हैं- संजय सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Feb 2017

Last updated on: Feb 01, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सीधे मौड़ बम विस्फोट और अपवित्रीकरण घटनाओं की श्रृंखला के लिए दोषी ठहराया और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को सुखबीर बादल के खिलाफ शिकायत दी है, उनकी गिरफ्तारी और पूछताछ की मांग की है।उन्होंने कहा कि उन्हें कोई शक नहीं है कि निराश शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस हिंसा की घटनाओं के पीछे थे और वे चुनाव प्रक्रिया को परेशान करने के लिए किसी भी प्रकार का जघन्य अपराध कर सकते हैं। संजय सिंह ने कहा कि विरसा सिंह वलटोहा ने विधानसभा में कहा था, वह था आतंकवादी, वह आतंकवादी है और वह एक आतंकवादी रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अकाली दल द्वारा आश्रय दिए गए वलटोहा जैसे पूर्व आतंकवादी किसी भी तरह की हरकत शरारत कर सकते है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी वो ही भाषा बोलते हैं जो सुखबीर बोलते हैं और दोनों राज्य में आतंक का माहौल बनाने का काम करते है।उन्होंने कहा कि मीडिया और प्रशासन ने कल रात खबर दी है कि तीन व्यक्तियों की मौड़ में सिलेंडर विस्फोट के कारण मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने डीजीपी से बात की है और उनसे अनुरोध किया है की मामले की जांच ठीक से करें। उन्होंने कहा कि अचानक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करने का एक ब्यान दिया और सुखबीर बादल ने भी इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल मानसिक रूप से दिवालिया हो गया था और सस्ती राजनीति खेलने के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है।

आम आदमी पार्टी के नेता ने अपवित्रीकरण की घटनाओं की श्रृंखला और निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए सुखबीर बादल से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल राजनीतिक और उच्च प्रोफाइल हत्याओं माता चंद कौर, आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा, अन्य हिंदू नेताओं, बाबा रणजीत सिंह ढंडरीयां वाले पर जानलेवा हमले जिसमें उसके एक सहयोगी की मौत हो गई थी और नाभा जेल तोडऩे के पीछे भी था। उन्होंने सुखबीर से पूछा है कि वह गृह मंत्री थे और इसके बावजूद इन मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर सके? उन्होंनेे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सभी मामलों की जांच करेगी और आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने के लिए सुखबीर बादल द्वारा खेले जा रहे खेल के लिए उसे सजा होगी। हम राष्ट्रवादी लोग हैं और राष्ट्र का हित हमारे लिए सबसे ऊपर है, उन्होंने कहा।

आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पंजाब सीईओ से मिला

मीडिया बातचीत के बाद, संजय सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी.के सिंह से सुखबीर सिंह बादल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने के लिए मुलाकात की। पार्टी को शक है कि अपने राजनीतिक लाभ के लिए सुखबीर बादल पंजाब में किसी भी जघन्य अपराध की साजिश कर सकता है।

 

Tags: Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD