Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

आप, भाजपा के कारण दिल्ली का विकास रुका : अजय माकन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jan 2017

Last updated on: Jan 31, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली में विकास कार्यो को रोकने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि राजधानी के निवासी आप और भाजपा के कुशासन से त्रस्त हैं।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने यहां पार्टी सम्मेलन के दौरान कहा, "दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भाजपा के 10 वर्षो के कुशासन और राज्य में आप के दो वर्ष के कुशासन से राजधानी वासी त्रस्त हैं, क्योंकि दिल्ली में इस दौरान विकास के सारे कार्य ठप पड़े हुए हैं।"कांग्रेस ने एक पुस्तिका तैयार की है, जिसे वे आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप-पत्र कह रहे हैं। इस पुस्तिका का शीर्षक 'केजरीवाल के भ्रष्टाचार, मौज करें रिश्तेदार' रखा गया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माकन ने कहा, "अब दिल्ली वासी कांग्रेस की पिछली सरकार को याद करने लगे हैं, जिसके शासनकाल में दिल्ली में ढेरों विकास कार्य हुए थे।"

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के नगर निगमों में कांग्रेस जीतकर फिर लौटेगी।माकन ने कहा, "नगर निगम के 13 वार्डो में हुए उप-चुनाव में कांग्रेस को पांच वार्डो में मिली जीत से पता चलता है कि लोग कांग्रेस को दोबारा सत्ता में देखने के किस कदर इच्छुक हैं। इन पांचों नगर निगम वार्डो में इससे पहले कांग्रेस कभी नहीं जीती थी।"उन्होंने कहा, "नगर निगम में भाजपा और दिल्ली में आप की सरकार भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है और दोनों ही पार्टियों ने झूठे वादे कर दिल्ली वासियों को नीचा दिखाया है।"कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. सी. चाको ने कहा कि माकन के नेतृत्व में कांग्रेस की दिल्ली में वापसी तय है।

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD