Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देशों के बीच दीवारें खड़ी करने का समय नहीं : हसन रूहानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान , 28 Jan 2017

Last updated on: Jan 28, 2017, 00:00 IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कहा कि यह समय देशों के बीच दीवारें खड़ी करने का नहीं है और उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना विश्व व्यापार समझौते को रद्द करने के कदम की आलोचना की। रूहानी की यह टिप्पणी ट्रंप द्वारा अमेरिका-मेक्सिको की सीमा पर दीवार खड़ी करने तथा ईरान सहित सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका आने की राह में नियमों को सख्त करने को लेकर कदम उठाने के बाद आई है। रूहानी ने तेहरान में एक पर्यटन सम्मेलन में कहा, "वह भूल चुके हैं कि काफी साल पहले बर्लिन की दीवार गिरा दी गई। अगर फिर भी देशों के बीच दीवारें हैं, तो उन्हें गिरा दी जानी चाहिए।"

रूहानी ने वीजा प्रतिबंध पर सीधी टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि ईरान साल 2015 में दुनिया की शक्तियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद से ही विदेशी पर्यटकों के लिए अपने 'दरवाजे खोल चुका है।अमेरिका में ईरान के 10 लाख से अधिक नागरिक रह रहे हैं, कई परिवार ट्रंप के वीजा प्रतिबंध के आशय को लेकर चिंतित हैं, जिससे इराक, सोमालिया, सूडान, सीरिया तथा यमन के लोग भी प्रभावित होंगे।उन्होंने कहा, "विश्व व्यापार समझौते को खत्म करने से उनकी अर्थव्यवस्था को कोई मदद नहीं मिलेगी और न ही वैश्विक अर्थव्यवस्था को इससे फायदा होगा।"इससे पहले, ईरान की मशहूर अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती ने कहा कि वीजा पर प्रतिबंध को लेकर वह फरवरी में आयोजित होने वाले अकेडमी अवार्ड्स का बहिष्कार करेंगी।

उन्होंने कहा, "ट्रंप द्वारा ईरानियों के लिए वीजा पर पाबंदी नस्लवादी है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शामिल किया जाए या नहीं, मैं अकेडमी अवार्ड्स 2017 में शिरकत नहीं करूंगी।" तारानेह ने ऑस्कर नामांकित फिल्म 'द सेल्समैन' में भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि सात देशों के प्रवासियों, शरणार्थियों या आगंतुकों को कम से कम 90 दिनों तक अमेरिका का वीजा नहीं दिया जाएगा। अमेरिका जाने की इच्छा रखने वाले इन सातों देशों के लोगों को उनके देश द्वारा उनके अमेरिका जाने के लिए ठोस कारण बताने होंगे, ऐसा करने में नाकाम होने पर पाबंदी की अवधि बढ़ाई जा सकती है।ट्रंप ने शरणार्थी कार्यक्रम को 120 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है और खासकर सीरिया के शरणार्थियों के अमेरिका में प्रवेश पर अगले आदेश तक पाबंदी लगा दी है।

 

Tags: Hassan Rouhani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD