तमिलनाडु में गणतंत्र दिवस का जश्न
5 Dariya News
चेन्नई , 26 Jan 2017
Last updated on: Jan 26, 2017, 00:00 IST
तमिलनाडु में गुरुवार को देशप्रेम की भावना के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को मरीना बीच पर तिरंगा फहराया। उन्होंने सशस्त्रबलों और अन्य सुरक्षा बलों को सलामी दी।तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.एच. विद्यासागर राव को तमिलनाडु में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पन्नीरसेल्वम ने राज्य में तिरंगा फहराया।पन्नीरसेल्वम, उनके मंत्री और बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने इसका आनंद उठाया। राज्य में जिला कलेक्टरों ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस दलों से सलामी ली।