Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

भाजपा को कर्पूरी के विचारों से कोई लेना-देना नहीं : नीतीश कुमार

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 24 Jan 2017

Last updated on: Jan 24, 2017, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जनसंघ ने आरक्षण का विरोध जताया था। उन्होंने कहा कि भाजपा को जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों से कोई लेना-देना नहीं है। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नोटबंदी के समर्थन करने की चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से हिसाब भी मांगा। उन्होंने कहा, "हमने नोटबंदी का समर्थन किया। इरादा नेक लगा, इसलिए किया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए यह अच्छा कदम है। नोटबंदी को हमलोग बहुत ही बड़ा कदम मानते हैं। इतने दिन गुजर गए, 50 दिन मांगा था, 77 दिन हो गए। हम आग्रह करेंगे कि इसके क्या-क्या अच्छे परिणाम आए हैं वे बताएं।"नीतीश ने जननायक को याद करते हुए कहा कि बिहार में पिछड़ों को आरक्षण कर्पूरी ठाकुर की ही देन है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, "कर्पूरी के विचारों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन आज जब वे कर्पूरी जी की जयंती मानते हैं तो मुझे बहुत खुशी होती है। देर से ही सही, उन्होंने भी कर्पूरी के विचारों के सामने समर्पण कर दिया है।"नीतीश ने कहा कि जब कर्पूरी ठाकुर ने आरक्षण के लिए अभियान चलाया था, तब जनसंघ ने विरोध किया था।बिहार में शराबबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इससे बचाने की कोशिश की गई है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंेने कहा, "हम पर क्या-क्या आरोप नहीं लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शराबबंदी की प्रशंसा करने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े नेता समर्थन कर चले गए, लेकिन छोटे नेता विरोध कर रहे हैं।"इस मौके पर जद (यू) के राज्यसभा सांसद शरद यादव, पार्टी के प्रदेश वशिष्ठ नारायण सिंह, विधायक श्याम रजक समेत कई नेता मौजूद थे।



 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD