Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तमिलनाडु में जल्लीकट्ट आयोजित, 2 लोगों की मौत

Listen to this article

5 Dariya News

चेन्नई , 22 Jan 2017

Last updated on: Jan 22, 2017, 00:00 IST

तमिलनाडु का लोकप्रिय खेल जल्लीकट्टू रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस खेल में दो लोगों की मौत हो गई है। इस खेल में सांडों को काबू किया जाता है। यह खेल पुडुकोट्टई, त्रिची और ईरोड जिलों में आयोजित किया गया, जबकि कोयंबटूर में बैलगाड़ी दौड़ आयोजित की गई।पुलिस ने कहा कि पुडुकोट्टई में बैलों को काबू करने की होड़ में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।इस खेल में युवा लोगों को सांडों के कूबड़ पकड़ कर उन्हें काबू में करना होता है। जो व्यक्ति सांड के तीन छलांग लगाने के बाद भी कूबड़ को पकड़े रह जाता है, उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है।यह आयोजन विद्यार्थियों और युवाओं द्वारा सप्ताह भर से जारी आंदोलन के बाद आयोजित किया गया है।
तमिलनाडु सरकार ने इसके लिए पशु क्रूरता निवारक अधिनियम में संशोधन कर एक अध्यादेश जारी किया। यह इस खेल पर सर्वोच्च न्यायालय ने मई 2014 में प्रतिबंध लगा दिया था।मदुरै के अलांगानाल्लुर में यह खेल आयोजित नहीं किया जा सका। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि वहां इस खेल को लेकर तैयारी पूरी नहीं हुई थी, इसलिए इसका आयोजन नहीं हो पाया।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने शनिवार को कहा था कि वह मदुरै में जल्लीकट्ट का आयोजन करेंगे।राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश जारी करने के बाद पन्नीरसेल्वम ने यह घोषणा की थी।डिंडीगुल जिले में नाथम कोविलपट्टी में यह खेल आयोजित करने की कोशिश सफल नहीं हुई।
पन्नीरसेल्वम यहां खेल को हरी झंडी दिखाना चाहते थे, लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया।मदुरै से चेन्नई लौटते समय रास्ते में मुख्यमंत्री ने कहा, "जल्लीकट्ट राज्य में विभिन्न स्थानों पर उचित तैयारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। अलंगनल्लूर में यह तब आयोजित किया जाएगा, जब वहां के लोग चाहेंगे।"उन्होंने कहा, "जल्लीकट्ट को कोई रोक नहीं सकता।"पन्नीरसेल्वम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल्लीकट्टू आयोजित करने में राज्य सरकार की मदद करने का वादा किया है।सरकार जल्लीकट्ट के आयोजन के लिए सोमवार को विधानसभा में एक विधेयक पेश करेगी। उम्मीद है कि यह बहुमत के साथ पारित हो जाएगा।
वहीं, इस मुद्दे को लेकर चेन्नई के मरीना बीच में रविवार को सातवें दिन भी युवाओं का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी है। यह विरोध प्रदर्शन 17 जनवरी की सुबह कुछ मुट्ठीभर लोगों ने शुरू किया था, जिसमें आज लाखों लोग हिस्सा ले रहे हैं।डीएमके नेता एम.के. स्टालिन ने पन्नीरसेल्वम से आग्रह किया कि वह प्रदर्शनकारियों को सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएं जिससे जल्लीकट्ट के आयोजन में अब कोई कानूनी पेंच नहीं आएगा।तमिल समूह, पसुमई त्यागम के सचिव आर. अरुल ने रविवार को आईएएनएस से कहा, "केंद्र सरकार को केवल पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम में उल्लिखित पशुओं की सूची में से सांड का नाम हटाना है। क्या यह अधिसूचना जारी करना इतना बड़ा मुद्दा है?"



 

Tags: Jallikattu , HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD