Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

पेट्रोल बिक रहा 71.14 रुपये, विपक्ष क्यों मौन?

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jan 2017

Last updated on: Jan 21, 2017, 00:00 IST

फरवरी, 2013 में जो पार्टी विपक्ष में थी, आज वह सत्ता में है। याद है, उन दिनों राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 69.06 रुपये पहुंच जाने पर कितना जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया था। विपक्षी पार्टियों, खासतौर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे जनता के साथ 'विश्वासघात' बताया था, मगर मौजूदा विपक्ष महंगाई के मुद्दे पर खामोश है।उन दिनों भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा था, "यह देश के लोगों के साथ विश्वासघात है और भाजपा ऐसा नहीं होने देगी।" नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बने रूड़ी को अब शायद यह 'विश्वासघात' नहीं लगता होगा।
राष्ट्रीय राजधानी में इस समय पेट्रोल 71.14 रुपये और डीजल 59.02 रुपये बिक रहा है और किरासन तेल व घरेलू गैस के दाम क्रमश: 18.54 रुपये लीटर और 585 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ चुके हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि आज कच्चे तेल की कीमतें फरवरी, 2013 के मुकाबले आधे से भी कम हैं। फिर भी दाम बढ़ क्यों रहे हैं?दुबई और ओमान से आनेवाले कच्चे तेल की कीमत तब 114 रुपये प्रति बैरल थी और अब यह 54 रुपये प्रति बैरल है। हालांकि रुपया-डॉलर विनिमय दर उस वक्त 54.30 रुपये प्रति डॉलर थी और अब 68 रुपये प्रति डॉलर है। लेकिन इसका हिसाब लगाने के बाद भी कच्चे तेल की कीमतें आधी से ज्यादा कम हुई हैं।
सरकारी तेल कंपनियों के थिंक टैक पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में पेट्रोल, डीजल, किरोसिन और घरेलू गैस की कीमतें पड़ोसी देशों के मुकाबले भी काफी तेजी से बढ़ी हैं। उदाहरण के लिए भारतीय रुपये में पेट्रोल की कीमत पाकिस्तान में 43.70 रुपये, श्रीलंका में 54.18 रुपये और बांग्लादेश में 75.42 रुपये है। नेपाल जहां पेट्रोलियम पदार्थ भारत के रास्ते से ही जाता है, लागत बढ़ने के बावजूद पेट्रोल 64.38 रुपये प्रति लीटर है।डीजल की कीमतें पाकिस्तान में 49.60 रुपये, श्रीलंका में 43.99 रुपये, बांग्लादेश में 57 रुपये और नेपाल में 49.16 रुपये है।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 16 जनवरी को कच्चे तेल की कीमत 68.88 प्रति बैरल थी, जिस पर शोधन का खर्च 29.19 रुपये प्रति लीटर थी। तेल कंपनियां इसे 31.94 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल पंप को बेचती है।
इस पर 21.48 रुपये कर लगते हैं, डीलर इस पर प्रति लीटर 2.6 रुपये कमीशन लेता है और राज्य सरकार 15.12 रुपये प्रति लीटर वैट वसूलती है। इस तरह उपभोक्ता 71.14 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल पर 36.60 रुपये कर चुकाता है। ताज्जुब की बात यह है कि इसके बावजूद विपक्ष की ओर से इस पर कोई आवाज नहीं उठाई जा रही है। सचमुच, आज कितना कमजोर हो चला है विपक्ष। क्या ऐसे में बच पाएगा लोकतंत्र?हां, एक आवाज सुदूर दक्षिणी समुद्र तटीय राज्य से उठी है जरूर। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमन चांडी का कहना है, "महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सत्ता में आई है, लेकिन अब वे ईंधन की कीमतें हद से ज्यादा बढ़ाकर जनता को लूट रहे हैं।"लेकिन क्या चांडी की आवाज के साथ हितधारकों और अन्य विपक्षी दल भी सुर में सुर मिलाएंगे? अपनी आवाज दिल्ली तक पहुंचाएंगे?



 

Tags: Petrol , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD