Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीएम के पास जलीकट्टू के लिए है वक्त पर एसवाईएल के लिए समय क्यों नहीं : दुष्यंत चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हांसी , 20 Jan 2017

Last updated on: Jan 20, 2017, 00:00 IST

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तलिमनाडु के मुख्यमंत्री को जलीकट्टू पर बातचीत करने के लिए समय दे सकते हैं तो फिर अति संवेदनशील और हरियाणा की जीवनरेखा से जुड़े एसवाईएल मुद्दे पर क्यों नहीं समय दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पीएम से समय  क्यों नहीं ले सके। यह सवाल इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने खड़ा किया है। वे आज यहां हाजमपुर, ढाणी पुरिया, सहित कई गांवों में लोगों से रूबरू हो रहे थे।युवा सांसद ने मनोहर लाल खट्टर की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा क् िसीएम एसवाइएल निर्माण के मुद्दे को जानबूझ कर दरकिनार कर प्रदेश की जनता के हितों की बलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए प्रदेश से ज्यादा अहम उनकी पार्टी है। वे दो माह से पीएम से समय नहीं ले सके। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने कल फिर अपने फैसले में कहा कि केंद्र सरकार का काम है कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को किस प्रकार लागू करती है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार को बिना किसी देरी के एसवाईएल का निर्माण शुरू करना चाहिए। 

युवा सांसद ने कहा कि नहर खोदने के लिए केंद्र सरकार को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने हक का पानी लेकर रहेगा चाहे इसके लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़े। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 23 फरवरी को अंबाला के इस्लाइमपुर पहुंचने का आह्वान किया।सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नोटबंदी का0 सर्वाधिक नकारात्मक असर ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ा है। 70 दिन बाद भी गांवासियों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है और लोगों को अपनों पैसों के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने लाखों लोगों का रोजगार छीन लिया है। दौरे में उनके साथ जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, जिला युवा प्रधान अमित बूरा, धारासिंह मैंदा, इंद्र फौजी, विनोद मेहता, कर्णसिंह दैपल, राजीव शर्मा, रविंद्र सैनी,  बाली भाटोल ,पवन यादव, कृष्ण सरपंच, शिव कुमार कुलाणा, नवदीप मलिक, संदीप सिंगल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD