Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

विदाई भाषण में बराक ओबामा ने कहा, अमेरिका आज 8 साल पहले से बेहतर

बराक ओबामा
बराक ओबामा
Listen to this article

5 Dariya News

वाशिंगटन , 11 Jan 2017

Last updated on: Jan 11, 2017, 00:00 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति के रूप में मंगलवार को शिकागो में आखिरी बार देश की जनता को संबोधित किया। 44वें राष्ट्रपति ने शिकागो में विदाई भाषण देते हुए राष्ट्रपति पद के दौरान किए गए अपने कामों की सराहना की।उन्होंने कहा, "हर पैमाने पर अमेरिका आज आठ साल पहले की तुलना में और बेहतर और मजबूत हुआ है।" उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में हारने वाली अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के मनोबल को बढ़ाने की कोशिश में कहा कि बदलाव लाने की अपनी क्षमता को कभी कम ना आंके। इसका समापन उन्होंने अपने चिरपरिचित वाक्य 'यस वी कैन' (हां, हम कर सकते हैं) से किया।उन्होंने सभी अमेरिकियों से एक-दूसरे के नजरिए से चीजों पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "हमें ध्यान देना होगा और सुनना होगा।"उन्होंने कहा कि आप किसी चीज से थक जाए तो एक साथ संगठित होकर कार्य करें। शिकागो से पहली बार 2008 में जीत की घोषणा करने वाले ओबामा ने दोबारा इसी स्थान से 20 हजार अमेरिकियों के बीच विदाई भाषण दिया। उन्होंने कहा कि दूसरों में अच्छाई का भरोसा करना एक जोखिम हो सकता है। लेकिन, जब कभी बदलाव की जरूरत महसूस हो तो इस जोखिम को उठाना चाहिए।
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा राष्ट्रपति चुनावों में अपनाए हथकंडों की ओर इशारा करते हुए ओबामा ने लोगों से हालात का डट कर सामना करने का आग्रह किया।
उन्होंने पिछले आठ सालों के दौरान युवा स्नातकों और अधिकारियों से मुलाकात के उदाहरण का हवाला दिया।अपने संबोधन में ओबामा ने सीरिया के एक शरणार्थी बच्चे के लिए अपने घर की पेशकश करने वाले एक बच्चे का भी जिक्र किया।ओबामा 2008 में देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। वह अब 55 साल के हैं।20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामा प्रशासन की कई नीतियों में बदलने की प्रतिबद्धता जताई है। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार, ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपतियों के बीच सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण अमेरिकी लोकतंत्र की प्रमाणिकता को साबित करता है।सीएनएन ने ओबामा के हवाले से बताया, "जब मैं पहली बार शिकागो आया था, तब मेरी आयु 20 वर्ष के करीब थी। मैं अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा था और अपने जीवन का लक्ष्य खोज रहा था।" ओबामा का संबोधन उत्तरी अमेरिका के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर मैककॉर्मिक प्लेस में हुआ।इस विदाई भाषण के दौरान ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा और उप राष्ट्रपति जो बिडेन और उनकी पत्नी जिल बिडेन भी मौजूद रहे।



 

Tags: Barack Obama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD