Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इनेलो ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप खट्टर सरकार बर्खास्त करने की मांग की

सीएम संवैधानिक दायित्व को निभाने में विफल, उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए : अभय चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jan 2017

Last updated on: Jan 11, 2017, 00:00 IST

इनेलो ने बुधवार को हरियाणा के राज्यपाल महामहिम कप्तान सिंह सोलंकी को एक ज्ञापन देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपना संवैधानिक दायित्व निभाने में असफल बताते हुए उन्हें तुरंत बर्खास्त किए जाने की मांग की। इनेलो विधायकों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व  इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने किया। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू, रामपाल माजरा, विधायक परमेंद्र ढुल, रणबीर गंगवा, बलवान सिंह दौलतपुरिया, रामचंद कम्बोज, प्रो. रविंद्र बलियाला, वेद नारंग, पिरथी सिंह नम्बरदार, अनूप धानक, डॉ. हरिचंद मिड्ढा, डॉ. केसी बांगड़, डॉ. एमएस मलिक, बीडी ढालिया, राम सिंह बराड़, एनएस मल्हान, अशोक शेरवाल व प्रवीन आत्रेय सहित पार्टी के अनेक प्रमुख नेता शामिल थे। 

राज्यपाल को दिए ज्ञापन में इनेलो नेताओं ने कहा कि प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब अपने पद की शपथ ली थी तो उन्होंने प्रदेश की जनता को उनके हितों की रक्षा करने का भी भरोसा दिलाया था। लेकिन खेद की बात है कि वे अपने संवैधानिक दायित्व को निभाते हुए प्रदेश के हितों की रक्षा करना तो दूर बल्कि सीएम एक ऐसे राज्य की नीतियों का समर्थन करने में अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं जो हरियाणा के हितों पर कुठाराघात करते हुए उसकी जीवनरेखा से उसे वंचित कर रहा है। इनेलो नेताओं ने कहा कि नदियों के जल बटवारे के अनुसार हरियाणा को उसके हिस्से का रावी और ब्यास नदियों से जल पहुंचाने के लिए एसवाईएल नहर बनाई जानी थी। 

लेकिन पड़ौसी राज्य पंजाब ने हरियाणा के हितों को दरकिनार करते हुए इसे बेवजह विवादित बना दिया तब यह मुद्दा विभिन्न चरणों से गुजरता हुआ देश के सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा और जिसने हरियाणा के हक में अपना फैसला दिया। राज्यपाल को दिए ज्ञापन में इनेलो नेताओं ने कहा कि इसके बाद भी पंजाब ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की अवहेलना करते हुए एक असंवैधानिक विधेयक पारित कर हरियाणा को उसके हिस्से के पानी से वंचित रखने का प्रयास किया लेकिन उस विधेयक को भी सर्वोच्च न्यायालय ने असंवैधानिक घोषित किया है जो अब एक इतिहास का हिस्सा मात्र है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी पंजाब में ऐसी सरकार जिसमें अकाली दल और भाजपा भागीदार हैं, ने आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में और इससे पहले भी समय-समय पर हरियाणा को उसके एसवाईएल के हिस्से के पानी के अधिकार से वंचित रखने का खुल्लमखुल्ला प्रचार किया और कानूनी अड़चनें भी पैदा की हैं। इस प्रकार का प्रचार करने और उसमें भागीदार होना हरियाणा के हितों पर सीधा कुठाराघात है। इनेलो नेताओं ने कहा कि हरियाणा के सीएम सहित पूरी भाजपा सरकार आने वाले पंजाब विधानसभा में उस प्रदेश में अपनी पार्टी के पक्ष में लेकिन हरियाणा के हितों के खिलाफ चुनाव प्रचार में भाग लेगी जिससे यह स्पष्ट है कि सीएम व उनकी पूरी सरकार न सिर्फ अपने संवैधानिक दायित्व को निभाने में विफल रही है बल्कि वह सक्रिय रूप से हरियाणा के वैधानिक हितों के खिलाफ भी काम कर रही है। इनेलो नेताओं ने राज्यपाल से सीएम हरियाणा द्वारा अपने संवैधानिक कर्तव्य की उपेक्षा किए जाने व प्रदेश हितों को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की। 

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद राजभवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि  जो सीएम एसवाईएल पर पीएम से मिलने के लिए पौने दो महीने तक समय न ले पाए वे प्रदेश हितों की क्या रक्षा करेंगे? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रदेश को आगे ले जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वे आए दिन कोरी घोषणाएं कर रहे हैं जिनके लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार से इस बारे में विधानसभा में पूछा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को बहकाने के लिए कभी गीता जयंती के नाम पर तो कभी सरस्वती के नाम पर बेवजह पैसा खर्च किया जा रहा है और अब अप्रवासी सम्मेलन के नाम पर जो खर्चा किया गया बताते हैं कि जिन्हें बुलाया गया है उनके लिए हवाई टिकटों से लेकर ठहरने तक सारा खर्चा सरकार कर रही है। आज प्रदेश की आर्थिक हालत बेहद खराब है और जब सरकार के पास आर्थिक संकट हो तो सरकार को ऐसी फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि एसवाईएल की खुदाई प्रदेश के लाखों लोगों को साथ लेकर इनेलो हर हाल में 23 फरवरी को इस्माइलपुर से शुरू करेगी और लोगों को इनेलो से ही आस है कि प्रदेश को एसवाईएल का पानी इनेलो ही लाकर दे सकती है। उन्होंने एसवाईएल पर कांग्रेस व भाजपा पर दोहरी भाषा बोलने और राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD