Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह दलित और गरीब विरोधी : कंवर संधू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jan 2017

Last updated on: Jan 07, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और खरड़ से उम्मीदवार कंवर संधू ने आज कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिदंर सिंह पर दलित और गरीब विरोधी होने का दोष लगाते कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही लोक भलोई के कामों में रुकावट बनती रही है। उन्होंने कहा कि समराला से कांग्रेस के उम्मीदवार अमरीक सिंह ढिल्लों ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सूबे भर के गरीबों और दलितों के लिए योजनाएं जारी करने जा रही है।चण्डीगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते संधू ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपनी 2002 से 2007 की सरकार दौरान भी गरीबों के लिए स्कीमें बंद कर दी थी और सूबे में सरकारी नौकरियों पर मुकमंल रोक लगा दी थी। इसके इलावा सूबे के किसानों और अन्य वर्गों को मिलने वाली सुविधाओं को भी संपूर्ण तौर पर बंद कर दिया था। इससे कांग्रेस के आम लोगों के विरोधी होने का पता लगता है। 

संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने अपने सरकार के दौरान दिल्ली में गरीब और दबे वर्गों के लिए योजनाएं जारी की हैं इसी अधीन ही बुढापा, विधवा और अन्य पैंशनों की राशि को बढ़ाया गया है और आप की ओर से पंजाब चुनाव के लिए बनाऐ अपने चुनाव मनौरथ पत्र के अनुसार आम आदमी पार्टी सूबे में दलितों और गरीबों के लिए भलाई की योजनाएं लागू करेगी।दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा चलाईं जा रही लोक भलाई स्कीमों के बारे में बोलते संधू ने कहा कि केंद्र सरकार और दिल्ली के एल.जी द्वारा मुश्किलें पैदा करने के बावजूद भी आम आदमी पार्टी ने पिछले 2 सालों में शानदार कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों को मुफ्त पानी और कम दरों पर बिजली उपलब्ध करवाई है और इसके इलावा किसानों की फसलें खराब होने पर दिए जाने वाली मुआवजे के मामले में दिल्ली सरकार सब से ऊपर है। आप नेता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लोक भलाई की स्कीमों को ओर अच्छे ढंग के साथ लागू किया जाएगा। संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव मनौरथ पत्र में किए वायदे अनुसार बुढापा पैंशन, विधवा पैंशन, विद्यार्थियों को दिए जाने वाले वजीफे आदि में विस्तार किया जाएगा। 

संधू ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस को नकार चुके हैं और कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा दिए जा रहे मोबाइल फोन और हर घर में सरकारी नौकरी देने के वायदे को समझ चुके हैं। पंजाब के लोग कैप्टन द्वारा 2002 से 2007 तक किए कामों के आधार पर ही अमरिन्दर पर विश्वास करने से गुरेज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ही पंजाब के किसानों से मुफ्त बिजली की सुविधा छीनी थी।आप नेता ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह न तो खुद पंजाब का भला करना चाहते हैं और न ही आम आदमी पार्टी को ऐसा करन दे रहे हैं। इसी के अंतर्गत ही उन्होंने समराला से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीक सिंह ढिल्लों द्वारा चुनाव कमीशन में यह शिकायत करवाई है कि आम आदमी पार्टी सूबे में लोक भलाई स्कीमें लागू करना चाहती है। इस सम्बन्धित चुनाव कमीशन ने आम आदमी पार्टी को एक नोटिस भी जारी किया है जिसका कि जवाब आम आदमी पार्टी की तरफ से दिया गया है। 

 

Tags: Kanwar Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD