Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरु गोविंद सिंह मानव अधिकार के रक्षक थे : प्रकाश सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 05 Jan 2017

Last updated on: Jan 05, 2017, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यहां गुरुवार को कहा कि गुरु गोविंद सिंह समाजवाद, मानव अधिकार और धार्मिक आजादी के सही मायनों में रक्षक थे। उन्होंने लोगों से जाति, रंग एवं नस्ल रहित समाज सृजन के गुरु साहिब के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। पटना में 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर पटना के ऐतिहसिक गांधी मैदान में आयोजित एक धार्मिक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "जुल्म विरुद्ध संघर्ष के लिए दसवें गुरु ने खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने गरीबों और लताड़े हुए लोगों को मुगलों के अन्याय और अत्याचार विरुद्ध संघर्ष करने के लिए शक्तिवान किया।" 

उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए खुद को भाग्यशाली बताते हुए कहा, "हम बहुत भाग्यशाली हैं, जिनको अपने जीवन के दौरान ऐसा यादगारी समागम पूरे धार्मिक उत्साह से मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व को विश्वभर में धार्मिक उत्साह, समर्पण भावना तथा श्रद्धा से मनाया जा रहा है।" मुख्यमंत्री बादल ने गुरु साहिब के पवित्र जन्मस्थान पटना साहिब में प्रकाश पर्व मनाने के बड़े स्तर पर इंतजाम में निजी दिलचस्पी दिखाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार के इस आयोजन और दूरदृष्टि के लिए विश्वभर से समूचा सिख बिरादरी सदा उनका ऋणी रहेगा।"इससे पहले, मुख्यमंत्री बादल के साथ पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल और मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया तख्त हरमंदिर साहिब जी पटना साहिब में नतमस्तक हुए, जहां गुरुद्वारा समिति द्वारा उनको सिरोपा भेंट किया गया। 

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD