Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

कांग्रेस कर रही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन : मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बेंगलुरू(आईएएनएस) , 17 Nov 2013

Last updated on: Nov 17, 2013, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास नहीं है और वह सोशल मीडिया नेटवर्क पर शिकंजा कसने का प्रयास कर रही है। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास में है। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के टीवी चैनलों के खिलाफ उठाए गए कदम का उदाहरण दिया। मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोदी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाषण की तुलना करने के लिए टीवी चैनलों पर भृकुटी तानी है। मोदी ने कहा कि मंत्रालय की ओर से जारी 'एडवाइजरी' में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के भाषण की तुलना नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कुछ और नहीं मीडिया को धमकाने जैसा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी बनने के बाद मोदी की कर्नाटक में यह पहली रैली थी।मोदी ने कहा कि संप्रग शासन के तहत, 'फैक्ट्रियों में तालाबंदी हुई, रोजगार का सृजन नहीं हुआ और विद्युत उत्पादन नहीं हुआ।'रुपये के अवमूल्यन पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस और रूपये में यह दौड़ चल रहा है कि कौन तेजी से गिरता है।" मोदी ने साफ्टवेयर उत्पाद निर्यात में आई तीव्र गिरावट को चालू खाता घाटा बढ़ने की एक बड़ी वजह करार दिया।मोदी ने संप्रग पर सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा न देने का आरोप लगाया। मोदी ने कर्नाटक में अपने भाषण की शुरुआत कन्नड़ में लोगों को अभिभावदन के साथ किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष प्रहलाद जोशी ने गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए मोदी को 35 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। यह राशि पार्टी कार्यकर्ताओं से जुटाई गई है। प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता ने इसमें 10 रुपये का योगदान दिया है। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD